मैनहट्टन जेल की कोठरी में यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन (Jeffrey Epstein) की मौत के पांच साल बाद, उनके द्वारा लिखे गए बताए जा रहे एक पीले रंग के लीगल पैड नोट को सार्वजनिक करने के लिए यूएस जिला जज केनेत करास (Kenneth Karas) ने हाल ही में स्पष्ट आदेश जारी किए। इसके बाद कोर्ट के आदेशानुसार हाल ही में उस नोट को अनसील (Unseal) किया गया।
हालांकि, सुसाइड नोट में जेफ्रीन एपस्टीन ने खुद पर लगे आरोपों और अपनी तत्कालीन स्थिति के बारे में बताया है। नोट में लिखा है कि पुलिस ने महीनों तक उन के साथ पूछताछ की। इसके बाद भी उन्हें कुछ नहीं मिला। उस नोट में लिखा है, ‘अलविदा कहने का समय चुना जाना एक वरदान है।’ आप चाहते हैं कि मैं क्या करूं – क्या मैं रोऊं! क्या यह मजाक नहीं है। इस बात में कोई दम नहीं है।’ बताया जा रहा है कि एप्सटीन ने उसमें लिखा है।

जेफ्री एपस्टीन द्वारा लिखे गए बताए जा रहे सुसाइड नोट को पूर्व सेलमेट और पूर्व पुलिस अधिकारी निकोलस टारटाग्लियोन (Nicholas Tartaglione) ने पता लगाया था। टारटाग्लियोन ने बताया कि वे दोनों जिस कमरे में साथ थे, वहां एक किताब में यह नोट छिपाकर रखा गया था। ऐसा माना जा रहा है कि 23 जुलाई 2019 को एप्सटीन ने पहली बार आत्महत्या की कोशिश की थी और उस घटना के बाद यह नोट सामने आया। उस घटना के बाद एप्सटीन को 31 घंटे तक ‘सुसाइड वॉच’ पर रखा गया।
Also Read-
10 अगस्त 2019 को मैनहट्टन के मेट्रोपॉलिटन करेक्शनल सेंटर में एप्सटीन की मौत हो गई। अधिकारियों ने पाया कि उस समय जेल कर्मचारी निगरानी करने में नाकाम रहे थे। यह भी ज्ञात है कि एप्सटीन की मौत के बाद उनकी कोठरी में जेल के खाने और बाथरूम में कीड़ों की शिकायतों वाला एक और नोट भी मिला था।
