सेवानिवृत्त IPS शिवधर रेड्डी ने संभाला SSA का पदभार, हाई कोर्ट में नियुक्ति को दी गई चुनौती, विश्लेषकों में हैं सवाल- “अब क्या होगा?”

हैदराबाद: तेलंगाना के सेवानिृत्त पुलिस महानिदेशक बी शिवधर रेड्डी ने तेलंगाना सिक्योरिटी एडवाइजर (SSA) का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने बुधवार को हैदराबाद में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में पदभार संभाला। तेलंगाना सरकार ने उन्हें तीन साल के लिए इस पद पर नियुक्त किया है।

एसएसए का पदभार ग्रहण करने के बाद शिवधर रेड्डी ने लोक भवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से मुलाकात की। यह भेंट औपचारिक रही है। इसी बीच हैदराबाद सीपी वीसी सज्जनार और कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शिवधर रेड्डी को इस मौके पर बधाई दी। इस अवसर पर गृहमंत्रालय और पुलिस विभाग के अनेक अधिकारी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

दूसरी ओर तेलंगाना राज्य सुरक्षा सलाहकार (एसएसए) के रूप में पूर्व डीजीपी बी. शिवधर रेड्डी की नियुक्ति को अवैध बताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई। रेड्डी को एसएसए के रूप में नियुक्त करने वाले जीओ 559 पर स्टे लगाने की याचिका कर्ता ने मांग की है। आपको बता दें कि शिवधर रेड्डी को अस्थायी डीजीपी के रूप में नियुक्त करना अवैध बताते हुए पहले भी याचिका दाखिल करने वाले टी. धनगोपाल राव ने ही यह आवेदन पेश किया है। वह याचिका अभी भी लंबित होने के कारण इसके साथ संलग्न रूप में यह आवेदन दाखिल किया गया है।

मुख्य याचिका में मुख्य रूप से आरोप लगाया गया है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के विरुद्ध शिवधर रेड्डी को अस्थायी डीजीपी नियुक्त किया गया और यूपीएससी से योग्य अधिकारियों की सूची नहीं मांगी गई। याचिका कर्ता ने कहा कि उनकी दायर याचिका लंबित रहते हुए ही शिवधर रेड्डी को फिर से सरकारी सलाहकार और वह भी चीफ सेक्रेटरी के रैंक पर नियुक्त करना अवैध है। इस याचिका पर जल्द ही सुनवाई होने वाली है।

संबंधित खबर-

इसी क्रम में विश्लेषका पूरा ध्यान पर हाई कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर टिकी है। सवाल और संदेह व्यक्त कर रहे हैं कि फैसला किस पक्ष्य में दिया जाएगा। इन सवालों के जवाब के लिए सभी थोड़ा इंतजार करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X