हैदराबाद: अपने बेटे को पुलिस महा निदेशक पद पर देखने की मां की ख्वाहिश पूरी हो गई है। बुढ़ापे में गंभीर रूप से बीमार होने के बावजूद, जब मां अपने बेटे सीवी आनंद को डीजीपी की वर्दी में अपने सामने खड़ा देखकर वह खुशी से झूम उठीं। इस दौरान मां ने अपने प्यार बेटे को जुग-जुग जीने का आशीर्वाद दिया। डीजीपी सीवी आनंद ने ‘X’ पर अपनी मां का आशीर्वाद पोस्ट किया।
यह भी पढ़ें-
सीवी आनंद ने लिखा है कि उनकी मां पिछले नवंबर से जनवरी तक एक गंभीर बीमारी से जूझ रही है। हालांकि उनकी सेहत में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन वह बिस्तर पर हैं। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें तेलंगाना के डीजीपी के तौर पर चार्ज लेते देखने की उनकी ख्वाहिश ने ही इस समय ने उन्हें उबरने में मदद की है।
यह भी देखें-
डीजीपी का चार्ज लेने के बाद, जब वह अपनी मां के सामने वर्दी में खड़ा हुआ तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। यह देखकर डीजीपी सीवी आनंद ने भावुक हो गए।
