युद्धवीर फाउंडेशन का 33 वां स्मारक पुरस्कार प्रदान, पढ़ें समय और स्थान

हैदराबाद : युद्धवीर फाउंडेशन का 33 वां स्मारक पुरस्कार प्रदान कार्यक्रम शुक्रवार को शाम 4.30 बजे लकड़ी का पुल स्थित केएलएन प्रसाद सभागार (एफटीसीसीआई) में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला अपने करकमलों से प्रख्यात पैलिएटिव केयर विशेषज्ञ डॉक्टर गायत्री पालाट को युद्धवीर स्मारक पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।

यह सम्मान उनके पैलिएटिव केयर क्षेत्र में उनके उल्लेख योगदान के लिए दिया जा रहा है। पुरस्कार के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र और एक लाख रुपये राशि दी जाएगी। इसके अलावा युद्धवीर होली प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

गौरतलब है कि यह पुरस्कार हर साल 30 अप्रैल को स्वतंत्रता सेनानी और हिंदी मिलाप के संस्थापक युद्धवीर जी की स्मृति में दिया जाता है। इसका उद्देश्य समाज सेवा, राष्ट्रीय एकता और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करना है। इस साल की पुरस्कार ग्रहिता डॉक्टर गायत्री पालाट ने देश में पैलेएटिव केयर को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।

इससे पहले यह सम्मान प्रतिष्ठित हस्तियों को दिया जा चुका है। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल है। आयोजकों ने महानगर के कवि, लेखक और साहित्यकारों से इस कार्यक्रम में भाग लेकर सफल बनाने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X