ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तेलंगाना प्रदेश कार्य समिति के गठन हेतु बैठक संपन्न, लिये गये ये फैसलें

संयोजक- एफ. एम. सलीम, सह-संयोजक- के. राजन्ना व डॉ सुषमा देवी एवं प्रवक्ता- अरशद मुहियुद्दीन मनोनीत

हैदराबाद : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार के क्रम में डेली हिंदी मिलाप समाचार पत्र के कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। एसोसिएशन के तेलंगाना प्रदेश संयोजक एफ. एम. सलीम एवं स्थानीय पत्रकारों से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतुल कपूर ने तेलंगाना में प्रदेश कार्य समिति गठन एवं अन्य संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में आम सहमति से डॉ सुषमा देवी एवं के राजन्ना को संगठन का तेलंगाना प्रदेश सह-संयोजक तथा अरशद मुहियुद्दीन को तेलंगाना का प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया गया।

बैठक में तेलंगाना में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के पत्रकारों को एकजुट कर सशक्त प्रदेश कमेटी के गठन, संगठन के उद्देश्यों, पत्रकार हितों की रक्षा, प्रशिक्षण, सम्मान और सामाजिक दायित्व जैसे विषयों पर गंभीर मंथन किया गया। एफ. एम. सलीम ने तेलंगाना के विभिन्न जिलों में कार्यरत ग्रामीण पत्रकारों से संपर्क की प्रगति से अवगत कराया और शीघ्र ही प्रदेश कार्यकारिणी गठन का आश्वासन दिया।

बैठक में उपस्थित पत्रकारों को संगठन के राष्ट्रीय विस्तार के क्रम में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में एसोसिएशन का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार कार्यक्रम निरंतर प्रगति पर है। वर्तमान में देश के 7 प्रदेशों में विधिवत प्रदेश कार्यकारिणी का गठन हो चुका है, जो सक्रिय रूप से संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ा रही हैं।

Also Read-

वहीं चार प्रदेशों में प्रदेश संयोजक नियुक्त कर दिए गए हैं, जो क्षेत्रीय पत्रकारों से संपर्क कर शीघ्र ही प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की दिशा में कार्य कर रहे हैं। गत 15 मार्च को उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नूरपुर कस्बे में आयोजित विराट पत्रकार सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के साथ ही दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक एवं उत्तराखंड के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की।

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतुल कपूर ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का उद्देश्य देश के दूर-दराज क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों को एक सशक्त मंच प्रदान करना, उनकी समस्याओं को संगठित रूप से उठाना और पत्रकारिता की गरिमा को मजबूत करना है। संगठन आने वाले समय में प्रशिक्षण शिविर, संवाद कार्यक्रम और सम्मान समारोहों के माध्यम से पत्रकारों को और अधिक सशक्त बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X