हर्षोल्लास एवं धूमधाम से भरी रही ब्रह्मर्षि सेवा समाज का होली मिलन समारोह, यादगार रहे यह खास कार्यक्रम

हैदराबाद : ब्रह्मर्षि सेवा समाज हैदराबाद ने 1 फरवरी को रंगो का त्योहार होली मिलन का आयोजन गंडीपेट स्थित ड्यू ड्रॉप पार्टी फ़ार्म हाउस में हर्षोल्लास एवं धूमधाम पूर्वक मनाया। समाज के महा सचिव पंकज कुमार सी ए ने मीडिया को यह जानकारी दी।

पंकज ने आगे बताया कि होली ब्रह्मर्षि का पारंपरिक त्योहार है और समाज की स्थापना के समय से ही समाज यह त्योहार अपने सदस्यों के साथ मनाता आ रहा है। इस वर्ष भी अपनी परंपरा का निर्वाह करते हुए समाज ने यह आयोजन किया। इसमें महानगर के ब्रह्मर्षियों ने परिवार के साथ भाग लेकर कार्यक्रम का आनंद लिया। समाज की उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता राय ने गुलाल की टीका लगाकर सभी सदस्यों का स्वागत किया। सदस्य गण एक दूसरे के गले मिलकर साथ होली की शुभकामनाएँ दीं और गुलाल लगाये। उपस्थित लोगों ने भोजपुरी, मैथिली, बज्जिका आदि भाषाओं में पारम्परिक लोक गीत गाये।

अवसर पर महिला शाखा की अध्यक्ष गीतू शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य पूजा मिश्रा और स्वप्निल राय के नेतृत्व एवं संचालन में पुरुष, स्त्री एवं बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेलों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें सभी सदस्यों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। पुरुष वर्ग के लिए आयोजित खेल प्रतियोगिता के विजेताओं में- कुमार प्रियंवद, राजेश मिश्र, आर्यव मिश्र, मुकेश कुमार एवं मुकुंद कुमार रहे। लड़कियों के खेलों के विजेताओं में- अक्षिति मिश्र, रीया, मनस्वी पाराशर और बच्चों के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं में आराध्या एवं अभिनव मिश्र रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

इसी क्रम में अनीता राय के नेतृत्व में होली विशेष तंबोला का आयोजन किया गया। सभी विजेताओं को समाज की ओर से पुरस्कार वितरित किये गए। सभी ने फार्म हाउस द्वारा प्रदत्त सुविधाएं, स्विमिंग, बैडमिंटन, झूला आदि सुविधाओं का भरपूर लाभ भी उठाया। होली की हुड़दंग और मस्ती भरा माहौल ने वातावरण को मनमोहक बना दिया।

इसके अलावा हंसी ख़ुशी के माहौल में स्वादिष्ट जलपान, मध्यान्ह भोजन एवं हाई टी का सभी ने आनंद लिया। वरिष्ठ सदस्य एस एन शर्मा एवं रत्नेश कुमार की गरिमामय उपस्थिति रही। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपर्युक्त सदस्यों के अतिरिक्त सह सचिव मुकेश कुमार, पूर्व कोषाध्यक्ष प्रेम शंकर सिंह, गोविंद जी राय, पूर्व उपाध्यक्ष सुधा राय, प्रियंका सिंह आदि का विशेष योगदान रहा हैं।

साथ ही समाज के प्रमुख डॉ आशा मिश्र, जीपी शर्मा, प्रतिभा शर्मा, आईशु, कुमार प्रियंवद, अनु कुमारी, आलोक सिंह, श्वेता सिंह, मीतू शर्मा, सरोज सिंह, नेहा सिंह, अमित पराशर, सुगंधा पाराशर, ज्ञान प्रकाश शर्मा, कार्तिक, जय किशोर सिंह, पिंटू सिंह, विनय कुमार सिंह, अशोक कुमार राय, मुकुंद चौधरी, मोती मिश्र, प्रेम शीला सिंह, सुभाष सिंह, बेबी सिंह, अंजली सिंह, आभा कुमार, पिंकी राय, सुभाष चंद्र, अनुपम चंद्र, रिंकू सिंह, आर्यव मिश्र, अक्षिति मिश्र आदि ने अपनी उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X