T20 World Cup 2026 : आखिर ग्रुप में मैच ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान, ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी

हैदराबाद : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अंतर्गत 20 फरवरी को आखिर और 40वां मैच ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच पलेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर शाम 7 बजे से खेला जाएगा। ग्रुप में खेले जाने वाला यह मैच औपचारिक मात्र है। क्योंकि पहले 8 टीमें सुपर 8 में पहुंच चुकी है।

गौरतलब है कि सुपर 8 के अंतर्गत 21फरवरी को न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच कोलंबो में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। 22 फरवरी को इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच पल्लीकेले में दोपहर 3 बजे से और भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद में शाम 7 बजे से होगा। 23 फरवरी को जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच मुंबई मेंशाम 7 बजे ले खेला जाएगा।

इसी क्रम में 24 फरवरी को इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच पल्लीकेले में शाम 7 बजे होगा। 25 फरवरी को न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका के बीच कोलंबो में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। 26 फरवरी को वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद में दोपहर 3 बजे से भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच चेन्नई में शाम 7 बजे से होगा। 27 फरवरी को इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो में शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें-

इसी तरह 28 फरवरी को श्रीलंका बनाम पाकिस्तान के बीच पल्लीकेले में शाम 7 बजे से होगा। 1 मार्च को जिम्बाब्वे बनाम साउथ अफ्रीका के बीच दिल्ली दोपहर 3 बजे से और भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता में शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

इसके बाद सुपर 8 राउंड के सभी मैचों के बाद दोनों ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगी। वहीं 4 और 5 मार्च को दो सेमीफाइनल तथा 8 मार्च को टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X