हैदराबाद : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम के धाकड़ ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का खराब प्रदर्शन रहा है। नीदरलैंड्स के खिलाफ अहमदाबाद के में खेले गये मैच में अभिषेक से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी। हालांकि वे मैच के पहले ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए। नीदरलैंड्स के स्पिनर आर्यन दत्त ने पारी की तीसरी ही गेंद पर अभिषेक को क्लीन बोल्ड कर दिया।
अभिषेक शर्मा की इस टूर्नामेंट में यह उनकी लगातार तीसरी ‘डक’ (शून्य) है। इससे पहले वे अमेरिका और चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ भी अपना खाता खोलने में नाकाम रहे थे। विश्व के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज के रूप में टूर्नामेंट में उतरे अभिषेक का इस तरह बार-बार शून्य पर आउट होना भारत के लिए चिंता का विषय बन गया है।

मैच के दौरान एक दिलचस्प वाकया भी देखने को मिला। अभिषेक शर्मा अपनी जर्सी के बदले मोहम्मद सिराज की जर्सी पहनकर बल्लेबाजी करने उतरे थे। फैंस को उम्मीद थी कि शायद जर्सी बदलने से वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हालांकि आर्यन दत्त की सीधी गेंद उनके लेग स्टंप ही उड़ा दी।

अभिषेक शर्मा शर्मा का इस साल में यह 5वां डक है। इस वर्ल्ड कप में तीन बार डक पर आउट होने के अलावा वे पहले भी दो बार जीरो पर आउट हुए हैं। ऐसा पहले संजू सैमसन के साथ भी हो चुका है। संजू साल 2024 में 5 बार डक पर आउट हुए थे। टी20आई में सर्वाधिक डक खिलाड़ी इस प्रकार है-
यह भी पढ़ें-
5- संजू सैमसन (2024)
5- अभिषेक शर्मा (2026)
3- यूसुफ पठान (2009)
3- रोहित शर्मा (2018)
3- रोहित शर्मा (2022)
3- विराट कोहली (2024)
3- सूर्यकुमार यादव (2025)
अभिषेक शर्मा एक साल में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की सूची में भी शामिल हो आ चुके हैं। इस सूची में सबसे ऊपर पाकिस्तान के सईम अयूब का नाम है। अयूब एक साल में 6 बार डक पर आउट हुए हैं। टी20I में एक साल में सर्वाधिक शून्य पर आउट होने वाले ओपनिंग बल्लेबाज इस प्रकार है-
6- सईम अयूब (पाकिस्तान, 2025)
5- चालोएमवोंग चटफैसन (थाईलैंड, 2024)
5- कुशल भुरटेल (नेपाल, 2024)
5- धर्म केसुमा (इंडोनेशिया, 2025)
5- परवेज हुसैन इमोन (बांग्लादेश, 2025)
5- अभिषेक शर्मा (भारत, 2026)
