इन ट्रेन मैनेजरों का भव्य स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित, ये रहे हैं खास आकर्षण

हैदराबाद : दक्षिण मध्य रेलवे सिकंदराबाद संभाग के साल 2006 बैच वाले 26 ट्रेन मैनेजर ने 21 दिसंबर को अपनी नियुक्ति के 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक स्नेह मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन समर ग्रीन रिसोर्ट में किया। ये ट्रेन मैनेजर हैं- अजीत शिवशंकर, राजेश कुमार पाण्डेय, आशीष रंजन, धर्मेंद्र कुमार, सुजीत कुमार, पंकज सिंह, उत्तम दत्ता, निशांत कुमार, पंकज कुमार, गौतम कुमार, कृष्ण मोहन पाण्डेय, दानेश्वर खान, एस के सिन्हा, आर ए सी सिन्हा, राजेश दूबे, सुदीप मधुकर, चंद्र भूषण, नन्द किशोर, अनुज सिंह, धनराज कुमार, कमलाकर किशोर, नीरज कुमार, प्रकाश कुमार, संतोष कुमार, मनीष कुमार सिन्हा, सुमन चौधरी एवं अजय कुमार पाण्डेय।

इस मिलन कार्यक्रम का प्रारंभ गणेश वंदना से प्रारंभ हुआ। इस दौरान महिलाओं ने आरती नृत्य प्रस्तुत किया एवं श्री भगवान की पूजा की व दीप प्रज्ज्वलन किया। कार्यक्रम की शुरुआत नृत्य में मुनमुन, रानी, अनामिका, प्रियंका, खुशबु, रानी, रागिनी, बबली एवं अन्य ने सहभागिता की। तत्प्श्चात बच्चों ने मंच संभाला। इस दौरान समृद्धि पाण्डेय, निहारिका, सौम्या, आशी, मास्टर दर्श, मास्टर अहान एवं मास्टर अधर्व ने एक से बढ़कर एक सुंदर व मनमोहक प्रस्तुति देखकर सभी लोग झूम उठे।

इसके उपरांत युगल पर्तिस्पर्धा का भी आयोजन किया गया। इसमें पति-पत्नी का एक दूसरे की पसंद, नापसंद इत्यादि पर प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम ने समूचे कक्ष को हास्य एवं उल्लास से भर दिया। इस प्रतियोगिता में नीरज-नेहा व सुमन-प्रणिता ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तत्प्श्चात खेल के मैदान में सभी ने दो-दो हाथ किये। रस्सी खींच प्रतियोगिता, महिला एवं पुरुष दौड़ प्रतियोगिता हुई। महिला दौड़ प्रतियोगिता में खुशबू प्रथम व रानी द्वितीय रहीं। युगल दौड़ प्रतियोगिता ने सहभागियों के साथ-साथ रिसोर्ट में उपलब्ध अन्य आगंतुकों को रोमांचित कर दिया। इसमें उत्तम दत्ता – प्रीति प्रथम और गौतम – शिखा द्वितीय रहे। बच्चों की दौड़ प्रतियोगिता में डुग्गू व् आराध्या ने बाजी मारी। इस दौरान बच्चे वहाँ उपलब्ध अन्य खेल में भी संलिप्त रह कर पूर्ण आनंद उठाया।

यह भी पढ़ें-

इसके पश्चात रेन डाँस का आयोजन हुआ। इसमें सभी बच्चों एवं बड़ों ने हिस्सा लिया। दोपहर में भोजन के पश्चात एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पिछले बीस वर्ष विजय कुमार ठाकुर व आर एस साहू का असामयिक निधन हो गया था, उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। तत्प्श्चात कार्यक्रम पुनः प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर केक काटा गया। इसे श्रीमती अनामिका कुमारी पत्नी सुजीत कुमार मेल एक्सप्रेस ट्रेन मैनेजर बीदर द्वारा निर्मित किया गया। इसमें नियुक्ति से लेकर अभी तक सिकंदराबाद संभाग के सभी डीपो को इंगित किया गया। उपलब्ध सभी सदस्यों ने उन्हें धन्यवाद दिया।

पुनः सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ हुआ इस कार्यक्रम ने तो वातावरण को पुनः ऊँचाइयों पर पहुँचा दिया। उपस्थित सभी सदस्यों को रेल में 20 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मोमेंटो, भगवद्गीता एवं हनुमान चालीसा भेंट दी गई। इस कार्यक्रम का समापन शाम के नाश्ते के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने एक दूसरे को बधाई दी और एक दूसरे के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की शपथ ली। इस कार्यक्रम में कई अन्य सदस्यों ने भी भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X