वाजा इंडिया कर्नाटक राज्य इकाई की बैठक संपन्न, लिये गये ये फैसलें

हैदराबाद/बेंगलुरु : राइटर्स एंड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन इंडिया (WAJA INDIA) कर्नाटक राज्य इकाई के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर जी प्रभाशंकर प्रेमी के मार्गदर्शन में संगठन की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का संचालन संगठन के प्रदेश महासचिव डॉ प्रभु उपासे द्वारा किया गया। बैठक के दौरान डॉ एन देवराज को प्रदेश कोषाध्यक्ष चुना गया।

इस बैठक में कर्नाटक राज्य कार्यकारिणी चार सदस्यों का भी चुनाव किया गया, जिनमें डॉ शाकीरा खानम, डॉ श्रीधर पीडी, डॉ एम बसवराज, डॉ सौम्या बीएल शामिल है। इस बैठक में वाजा इंडिया के प्रति चर्चा करते हुए कर्नाटक राज्य के लेखकों, कवियों पत्रकारों, अनुवादकों को संगठन से जोड़ने की चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें-

इस दौरान फैसला लिया गया कि कर्नाटक राज्य इकाई की मासिक बैठक कर आगामी प्रगति व कार्यों की समीक्षा भी की जाए। अंत में अध्यक्ष द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X