Telangana Samachar : यह प्रेम भविष्य भी इसी तरह बना रहे

मेरे मोतियाबिंद के ऑपरेशन की सफलता की कामना करते हुए बहुत सारे शुभ संदेश मिले हैं। कुछ शुभ चिंतकों ने फोन पर भी बात की और शुभ कामनाएं व्यक्त की है। कुछ चाहने वालों ने आर्थिक मदद की भी पहल की है।

वैसे तो यह (मोतियाबिंद ऑपरेशन) एक सामान्य प्रक्रिया है। फिर भी तेलंगाना समाचार के पाठकों को इसकी जानकारी रहे कि आखिर खबरें प्रकाशित क्यों नहीं हो रही है। इसीलिए मैंने ग्रुप में मोतियाबिंद ऑपरेशन को लेकर संदेश पोस्ट किया था। आपका ढेर सारा प्यार मिला।

अब डॉक्टर के सुझाव पर खबरें, लेख आदि प्रकाशित करने के लिए तैयार हूं। इस प्रेम के लिए आप सभी का बहुत-बहुत आभारी हूं। यह प्रेम भविष्य भी इसी तरह बना रहे। धन्यवाद।

के राजन्ना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X