MLC कविता ने श्री नीलकंठेश्वर मंदिर में की विशेष पूजा, मुनुगोडु में TRS की जीत पर लोगों को दिया धन्यवाद

हैदराबाद: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर एमएलसी कविता ने निजामाबाद शहर के श्री नीलकंठेश्वर मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद एमएलसी कविता ने मीडिया को संबोधित किया। इस अवसर पर एमएलसी कविता ने मुनुगोडु में टीआरएस पार्टी को जीताने के लिए लोगों के प्रति धन्यवाद दिया।

एमएलसी ने कहा कि इतने दिनों तक लोगों को परेशान करने वाले बीजेपी के नेताओं को मुनुगोडु के लोगों ने सही जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि नलगोंडा में टीआरएस ने हैट्रिक हासिल की है। विश्वास है कि तेलंगाना में आने/होने वाले हर चुनाव में सभी लोग टीआरएस के साथ रहेंगे।

एमएलसी कविता ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्री नीलकंठेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की है। एमएलसी ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रसिद्ध नीलकनेश्वर के दर्शन करके बेहद प्रसन्नता हो रही है। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने पूछा कि मंदिर में स्वामी के रथ की आवश्यकता है। 50 लाख रुपये के साथ रथ को तैयार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X