हिंडिस रासायनिक कारखाने में भारी विस्फोट, एक श्रमिक की मौत और अनेक घायल

हैदराबाद: तेलंगाना के नलगोंडा जिले में वेलिमिनाडु के पास हिंडिस रासायनिक कारखाने में एक बड़ी दुर्घटना घटी है। कारखाने में रिएक्टर विसफोट में से एक की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। मृतकों की संख्या और बढ़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

विस्फोट के चलते कारखाने के चारों ओर आग और धुआं हो गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया। उनका इलाज जारी है। पुलिस कारखाने के अंदर किसी को भी जाने अनुमति नहीं दे रही है। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि कंपनी के प्रबंधकों की लापरवाही के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमों का अनुपालन नहीं करने के कारण इस प्रकार की दुर्घटना हो रही है।

विस्फोट के चलते वेलिमिनाडु, पिट्टमपल्ली, बंगोनी चेरू, पेरपल्ली, गुंड्रपल्ली, पेद्दकापर्थी ग्रामीण भयभीत है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X