Breaking: पालमूरु-रंगारेड्डी लिफ्ट सिंचाई परियोजना में भीषण हादसा, क्रेन का तार टूटने से पांच मजदूरों की मौत

हैदराबाद : पालमूरु-रंगारेड्डी लिफ्ट सिंचाई परियोजना में भीषण हादसा हुआ। क्रेन का तार टूटने से पांच मजदूरों की मौत हो गई। हादसा नागरकर्नूल जिले के कोल्हापुर मंडल के रेगमनगड्डा के पास हुआ।

पंपहाउस में उतरते समय क्रेन का तार टूट जाने से पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादस में एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। मंचनामा करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान बिहार के प्रवासी मजदूरों के रूप में की गई है। पालमूरु-रंगारेड्डी लिफ्ट सिंचाई परियोजना में लगभग 1200 मजदूर काम करते है। गुरुवार रात 11 बजे के आसपास यह हादसा हुआ है। इस घटना के संबंध में और जानकारी का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X