नदी में बह गई टीवी पत्रकार की कार का पता चला, रस्सी टूट जाने से…

हैदराबाद: तीन दिन पहले नदी में बह गई एक टीवी पत्रकार की कार का पता चला है। हाल ही में जगित्याल जिले के रायकल मंडल के रामोजीपेट-भूपितपुर गांव के पास नदी में शिफ्ट डिजायर कार बह गई थी। इस कार में न्यूज कवरेज करने के गये जगित्याल एनटीवी रिपोर्ट जमीर था।

रायकल मंडल के जोर्नपल्ली गोदावरी नदी में नौ मजदूर फंसे गये थे। प्रशासन ने इनको बाहर निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इसके न्यूज करने के लिए जमीर गया था। इसी बीच उसकी बेटी नीचे गिर जाने का जमीर को फोन आया। वह वापस रवाना हुआ।

इसी क्रम में रामोजीपेट नदी पार करते समय कार बाढ़ में बह गई। मंगलवार रात से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। मगर कार का पता नहीं चला। बाढ़ का बहाव तेज होने और भारी बारिश होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं हो पाया।

संबंधित खबर:

बुधवार रात से बाढ़ और बारिश कम होने से कार के टायर नदी में दिखाई दिये। स्थानीय लोगों के सूचना के आधार पर अधिकारी कार को निकालने का प्रयास शुरू किया। गुरुवार को कार निकालते समय रस्सी टूट गई। इसके चलते कार नहीं निकाल पाये। कार में पत्रकार जमीर है या नहीं इसका पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X