दुष्कर्म मामले में निलंबित इंस्पेक्टर के नागेश्वर राव के मामले की जांच बिना किसी दबाव के जारी है: महेश भगवत

हैदराबाद: राचकोंडा पुलिस आयुक्त महेश भगवत ने कहा कि वे दुष्कर्म मामले में निलंबित के नागेश्वर राव के मामले की जांच जारी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे नागेश्वर राव के मामले से संबंधित सभी विवरण एकत्र कर रहे हैं। भगवत ने कहा कि वे नागेश्वर राव को पुलिस की हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी।

उन्होंने मीडिया से कहा कि अगर कोई नागेश्वर राव के पीड़ित है तो बिना किसी डर के सामने आये और अपनी शिकायत व समस्या बताये। पुलिस शिकायकर्ता की पूरी सुरक्षा प्रदान करेगी। महेश भगवत ने साफ किया कि नागेश्वर राव को बचाने का कोई दबाव नहीं है।

संबंधित खबर:

ज्ञातव्य है कि एक महिला ने पुलिस से शिकायत की थी कि इसी महीने की 7 तारीख को नागेश्वर राव ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। नतीजतन, नागेश्वर राव को इस महीने की 11 तारीख को गिरफ्तार करके चर्लापल्ली जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X