भाजपा विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज, यह है आरोप

हैदराबाद: गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र के बीजेपी विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ कंचनबाग थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने विधायक के खिला कथित तौर पर धार्मिक विश्वासों का अपमान करने का मामला दर्ज किया है।

महमूद अली नामक व्यक्ति ने कंचन बाग थाने में राजा सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। पुलिस ने मिली शिकायत के आधार पर विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

महमूद अली ने एक वीडियो में अजमेर दरगाह पर अभद्र टिप्पणी करने का राजा सिंह के खिलाफ आरोप लगाया है। कंचनबाग सीआई उमा महेश्वर ने कहा कि दर्ज शिकायत पर कानूनी सलाह लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X