Road Accident: भैंस बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराई TSRTC Bus, 13 यात्री गंभीर जख्मी

हैदराबाद : तेलंगाना के महबूबाबाद जिले में भयंकर सड़क हादसा हुआ। महबूबाबाद जिले के कंबालपल्ली मंडल के जंगल में मंगलवार तड़के करीब 2 बजे एक भैंस अचानक बस के सामने आ गई। इसके चलते बस भैंस को टक्कर मारकर जोर से पेड़ से जा टकराई।

मिली जानकारी के अनुसार, आरटीसी की बस कामारेड्डी से भद्राचलम की ओर जा रही थी। बस कामारेड्डी डिपो की है। हादसे के समय बस में 45 यात्री सवार थे। हादसे में 13 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये। बाकी यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

घायलों का इलाज महबूबाबाद एरिया के अस्पताल में चल रहा है। इनमें से कुछ लोगों की हालत चिंताजनक बताई गई है। हादसे में बस के भैंसे से टकराने के कारण भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X