आईपीएल 2022: वानखेड़े स्टेडियम में टूर्नामेंट का पहला मैच, CSK vs KKR के बीच, इस टीम का पलड़ा है भारी

हैदराबाद: आईपीएल 2022 का पहला मैच 26 मार्च को होगा। टूर्नामेंट का पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा।

केकेआर इस बार श्रेयस अय्यर की कप्तानी में मैदान पर उतरेगा। सीएसके की कप्तानी रवींद्र जडेजा हैं। मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा।

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम चार बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स के खाते में दो खिताब आये हैं। चेन्नई और कोलकाता के बीच आईपीएल में अबतक 28 बार एक दूसरे के खिलाफ मैच खेल चुके हैं।

इसमें सीएसके को 18 मैचों में जीत मिली है। वहीं केकेआऱ को 9 बार जीता है। एक मैच बिना परिणाम के खत्म हुआ। कुल मिलाकर सीएसके का पलड़ा भारी है।

मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। सीएसके बनाम केकेआर आईपीएल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X