श्री त्रिदंडी चिन्ना जियार स्वामी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज, एट्रासिटी एक्ट मामला दर्ज करने का आग्रह

हैदराबाद: वन देवी-देवता सम्मक्का-सारलम्मा मेडारम जातरा के खिलाफ अपमानित टिप्पणी के किये जान के चलते श्री त्रिदंडी चिन्ना जियार स्वामी के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। आदिवासी कल्याण परिषद के सदस्यों ने बुधवार को भद्रादी कोत्तागुडेम जिले के दुम्मुगुडेम थाने में शिकायत दर्ज किया है। दर्ज शिकायत में परिषद के नेताओं ने जियार स्वामी के खिलाफ एट्रासिटी एक्ट मामला दर्ज किये जाने का आग्रह किया है।

इस अवसर पर आदिवासी कल्याण परिषद के संभाग के अध्यक्ष मल्लूदोरा ने कहा कि यदि जियार स्वामी आदिवासी वन देवी-देवताओँ का इतिहास नहीं जानते हैं तो उन्हें उनके बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि चिन्ना जियार स्वामी जाति के नाम जनता से करोड़ों रुपये वसूल कर रहे हैं। आदिवासी वन देवी-देवताओँ के खिलाफ अपमानित टिप्पणी करने वाले जियार स्वामी तत्काल माफी मांगे। वर्ना आने वाले दिनों में जियार स्वामी के खिलाफ आंदोलन को तेज किया जाएगा।

संबंधित खबर :

सम्मक्का-सारलम्मा को बुरे शब्द बोलने वाले हे अहंकारी चिन्ना जियार स्वामी सार्वजनिक माफी मांगे: सीताक्का (वीडियो)

इसी क्रम में मुलुगु विधायक सीताक्का ने जियार स्वामी की आलोचना करते हुए एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा ”हे आंध्रा के चिन्ना जियार स्वामी, हमारे तेलंगाना के आदिवासियों की स्वाभिमान संघर्ष के प्रतीक सम्मक्का सारलम्मा पर यह अहंकार भरे शब्द क्यों। क्या हम सम्मक्का-सारलम्मा के नाम पर व्यापार कर रहे हैं? हमारे देवी-देवताओं के दर्शन के लिए एक रुपये का टिकट भी नहीं है। लेकिन आपने जो 120 किलोग्राम सोने की समता मूर्ति लगाई है, उसे देखने के लिए 150 रुपये का टिकट लगाया है। चिन्ना जियार स्वामी को बिना शर्त तेलंगाना के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।”

सीताक्का ने आगे कहा, “माताओं की प्रतिष्ठा को सहन न कर बोले गये बुरे शब्दों को बिना शर्त वापस लेना चाहिए। जियार स्वामी के टिप्पणी पर सीएम केसीआर को भी जवाब देना चाहिए। तेलंगाना के लोगों के स्वाभिमान के प्रतीक सम्मक्का सारलम्मा की प्रतिष्ठा को कम करते हुए बोलने वाली नीति के बारे में तेलंगाना सरकार भी अपना रवैया स्पष्ट करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X