बुलडोजर टिप्पणी विवादास्पद, विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश, इस पर लगाया प्रतिबंध

हैदराबाद : उत्तर प्रदेश चुनाव में योगी को वोट नहीं डालने वालों की पहचान कर उनके मकानों को जेसीबी और बुलडोजर भेजे जाने की गोशामहल के बीजेपी विधायक टी राजा सिंह की टिप्पणी विवादास्पद हो गई है। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि भाजपा विधायक यूपी के मतदाताओं को धमका रहे हैं। केंद्रीय चुनाव आयोग ने भी इस टिप्पणी को गंभीरता से लिया है। चुनाव आयोग ने आचार संहिता का उल्लंघन करने पर राजा सिंह को नोटिस जारी किया है।

चुनाव आयोग ने राजा सिंह को नोटिस जारी कर स्पष्ट किया कि कार्रवाई क्यों नहीं की जाये। 24 घंटे में जवाब देने का आदेश दिया। मगर राजा सिंह ने नोटिस का जवाब नहीं दिया। इसके चलते केंद्रीय चुनाव आयोग ने कार्रवाई करने का फैसला लिया। तेलंगाना चुनाव आयुक्त को विधायक राजा सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। साथ ही चुनाव प्रचार और मीडिया साक्षात्कारों पर भी प्रतिबंध लगा दिया। प्रतिबंध तीन दिन तक रहेगा है।

संबंधित खबर:

Big News: मुश्किल में पड़ गये विधायक टी राजा सिंह, चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस, मांगा 24 घंटे में जवाब

चुनाव आयोग के नोटिस पर विधायक राजा सिंह की प्रतिक्रिया, बोले- “मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा”

आपको बता दें कि विधायक राजा सिंह ने सोशल मीडिया में एक वीडियो जारी करके यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को वोट देने को मतदाताओं से आह्वान किया। चेतावनी दी कि अगर भाजपा नहीं जीती तो उनकी पहचान कर उनके मकानों को बुलडोजर भेजे जाएंगे। योगी पहले ही हजारों जेसीबी और बुलडोजर यूपी लाये हैं। मतदाताओं को धमकाने वाली उनकी टिप्पणी पर केंद्रीय चुनाव आयोग (सीईसी) ने गंभीरता से लिये। राजा सिंह की ओर से नोटिस का भी जवाब नहीं दिये जाने के कारण मामला दर्ज करने का आदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X