आतंकी निशाने पर तेलंगाना बीजेपी कार्यालय, पुलिस ने की सुरक्षा व्यवस्था की गहन जांच

हैदराबाद: शहर पुलिस नामपल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय की सुरक्षा पर ध्यान दिया है। इसके तहत शुक्रवार को एक फिर से पार्टी कार्यालय पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की गहन जांच की।

इससे पहले जनवरी में भी पुलिस पार्टी कार्यालय आई और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। अब फिर कार्यालय पहुंची शहर की पुलिस ने एक बार फिर कार्यालय का नाप लिया और सुरक्षा की गहन जांच की।

कार्यालय के आसपास के हालात पर पैनी नजर से निरीक्षण किया। खुफिया सूत्रों ने हाल ही में चेतावनी दी है कि बीजेपी का प्रदेश कार्यालय आतंकियों के निशाने पर है। इसी क्रम में पुलिस ने पार्टी कार्यालय का निरीक्षण किया और वहां के कर्मचारियों को सुरक्षा के निर्देश जारी किए।

हालांकि, पार्टी नेताओं ने कहा कि भाजपा के प्रदेश कार्यालय को सुरक्षा मुहैया कराने की पुलिस की जिम्मेदार है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा का खर्च पार्टी को वहन करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X