तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में संक्रांति की धूम, मकानों के सामने रंगोली, आकाश में पतंग और…

हैदराबाद: कोविड महामारी आतंक के कारण पिछले साल लोग संक्रांति त्योहार नहीं मना पाये थे। मगर इस बार तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में पारंपरिक त्योहार को लोगों ने खुशी से मनाया। खासकर ग्रामीण इलाकों में उत्सव का माहौल है।

कोविड की तीसरी लहर की चेतावनी के चलते त्योहार को लेकर भ्रम की स्थिति रही है। मगर पिछले साल की आशंका इस बार उतनी नजर नहीं आई है। हैदराबाद में शुक्रवार और शनिवार को संक्रांति त्योहार को भव्य रूप से मनाया गया।

हैदराबाद में लोग मकान के ऊपर चढ़कर पतंग उड़ाये। महिलाओं ने रात से ही मकानों के सामने रंगोली डाली। अनेक जगहों पर लोगों ने खूले मैदान में पतंग उड़ाया। पूरे शहर में डीजे की धूम रही है। लोक गीत और फिल्मी गीतों की धूम में लोग झूम उठे। पतंगबाजी में महिला, पुरुष और बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।

दूसरी ओर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मुर्गा लड़ाई जारी रही है। कुछ जगरों पर सुअरों की भी लड़ाई भी आयोजित की गई। पुलिस की चेतावनी के बाद भी मुर्गा लड़ाई देखने को मिली। खबरें आ रही है कि पुलिस ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मुर्गा लड़ाई के आयोजकों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान बड़े पैमाने पर रकम, मुर्गे, सेलफोन, बाइक और अन्य सामग्री को बरामद किया है।

अनेक जगह पर कोविड नियमों का पालन नहीं किया गया। अधिकतर लोग बिना मास्क पहने ही नजर आये हैं। गांधी अस्पताल में शुक्रवार से ही कोविड मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। इसके चलते अस्पताल में प्रबंधन कोविड मरीजों के लिए अतिरिक्त बेड स्थापित किये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X