हैदराबाद : करीमनगर जिला सत्र न्यायालय के मजिस्ट्रेट ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय कुमार को जमानत देने से इनकार कर दिया। साथ ही 14 दिन की न्यायिक हिरासत भेजने के आदेश जारी किये। कोर्ट ने संजय को इस महीने की 17 तारीख तक न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश जारी किये।

अदालत ने बंडी संजय समेत पांच अन्य को रिमांड पर भेज दिया। करीमनगर में जागरण दीक्षा के दौरान पुलिस ने संजय समेत 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। लेकिन पुलिस ने उनमें से पांच को ही अदालत में पेश किया। पुलिस ने बंडी को करीमनगर जेल भेजने की तैयारी कर रही हैं। इससे पहले बंडी संजय और अन्य के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। इसके बाद करीमनगर जेल भेज जाएगा।
पुलिस ने बीजेपी के अध्यक्ष के खिलाफ कुल 10 मामले दर्ज किये हैं। पुलिस ने बंडी संजय की रिमांड रिपोर्ट में पुराने मामलों का उल्लेख किया है। कल दर्ज मामले के साथ ही कुल 10 मामलों को रिमांड रिपोर्ट में दिखाया गया है। करीमनगर टू टाउन में पुलिस ने 2012 में एक ही मामले में 4 धाराएं दर्ज किये गये थे। 2017 में सिरिसिल्ला टाउन में एक मामले में पांच धाराओं के तहत और इसी थाने में एक अन्य मामले में सात धाराओं के तहत मामला दर्ज किये थे।
इसी तरह 2018 में करीमनगर टू टाउन में एक ही मामले में छह धाराओं के तहत मामले दर्ज किये गये थे। करीमनगर वन टाउन में तीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किये गये थे। उसी साल टू टाउन में दो धाराओं के तहत एक और मामला दर्ज किया गया था। 2019 में एक मामला बोइनपल्ली पीएस और दूसरा मल्याला पीएस में दर्ज किया गया था। 2019 में करीमनगर के ग्रामीण थाने में चार धाराओं के तहत एक और मामला दर्ज किया गया था। रविवार को दर्ज मामले को लेकर पुलिस ने आपदा प्रबंधन अधिनियम समेत तीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इन सब मामलों का संजय के रिमांड रिपोर्ट में उल्लेख किया है।
बंडी संजय के गिरफ्तार के विरोध में करीमनगर में बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता आंदोलन पर उतर आये। इस दौरान उन्होंने ने पुलिस और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
इसी क्रम में तेलंगाना में कर्मचारियों और शिक्षकों को संघर्ष बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व संज्ञान में लिया। बीजेपी राष्ट्रीय नेतृत्व पुलिस के दुर्व्यवहार और अवैध गिरफ्तारी से नाराज है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बंडी संजय को फोन किया। कार्यालय के कर्मचारियों ने नड्डा को बताया कि बंडी संजय अब भी पुलिस की हिरासत में है।
जेपी नड्डा ने जवाब दिया, “संजय जी को मेरी बात बताओ। कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए किया जा रहा बंडी संजय जी की संघर्ष बहुत बड़िया है। मामलों की कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम दर्ज मामलों को देख लेंगे। मामलों के खिलाफ अदालत में लड़ेंगे। राष्ट्रीय नेतृत्व हमेशा संजय जी के साथ है। आगे बढ़ों हम आपके साथ है।”
