हैदराबाद: महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन से मौत का पहला मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ के एक अस्पताल में ओमिक्रॉन संक्रमित करीब 52 साल के व्यक्ति की मौत हो गई।
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, नाइजीरिया से महाराष्ट्र पहुंचने वाले व्यक्ति को बीते 28 दिसंबर को पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ के अस्पताल में भर्ती या गया था। इलाज के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह भी बताया कि व्यक्ति 13 साल से डायबिटीज से पीड़ित था। एनआई रिपोर्ट से पता चला कि वह व्यक्ति ओमिक्रॉन से संक्रमित था।
स्वास्थ्य विभाग ने यह भी बताया कि महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 5,368 नए मामले सामने आ चुके हैं। यह बीते दिन के मुकाबले 1,468 ज्यादा हैं। 1,193 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं और 22 लोगों की मौत हो गई हैं। महाराष्ट्र में फिलहाल 18,217 संक्रमितों का इलाज जारी हैं।
इसके अलावा राज्य में ओमिक्रॉन के नए 198 मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में पाए गए 198 ओमक्रॉन संक्रमितों में से 190 केस सिर्फ मुंबई में हैं। इस तरह महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन मामलों की संख्या बढ़कर 450 हो गई हैं।
