हैदराबाद: पेयजल पानी की टंकी में मिला सड़ा शव, स्थानीय लोगों में दहशत, इस बात का पता लगा रही है पुलिस

हैदराबाद : शहर में पेयजल पानी की टंकी में सड़ा हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। मुशीराबाद में रामनगर रीसालगड्डा पानी की टंकी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला।

पानी की टंकी की सफाई करने गये वॉटरवर्क्स के कर्मचारियों को पेयजल पानी की टंकी में शव दिखाई दिया। कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पानी की टंकी में चढ़कर शव का मुआयना किया।

मुशीराबाद सीआई जहांगीर यादव, स्थानीय पार्षद रवि चारी और वॉटर वर्क्स इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। एनडीआरएफ कर्मियों की मदद से शव को टंकी से बाहर निकाला।

पानी की टंकी में शव मिलने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गया। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि क्या मृतक व्यक्ति गलती से पानी की टंकी में गिर गया या कुछ अन्य कारण हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X