Big News: आंध्र प्रदेश में नाबालिग के साथ 80 लोगों ने किया दुष्कर्म, पढ़िए दर्दनाक कहानी

हैदराबाद : महिलाओं के खिलाफ होने वाले दुष्कर्म करने वालों को सजा देने के लिए कई साल से जारी है। कानून में कई बदलाव भी किये गये हैं। मगर महिलाओं के खिलाफ होने वाली दर्दनाक घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं। इसी क्रम में एक 13 साल की नाबालिग को पूरे 80 लोगों ने यौन शोषण का शिकार बनाया। यह दिल दहला देने वाली घटना आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में प्रकाश में आई है। पुलिस ने इस यौन शोषण मामले में 74 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एक मीडिया प्रकाशित खबर के अनुसार, 13 साल की नाबालिग को पिछले आठ महीनों में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अलग-अलग वेश्यालयों में भेजा गया था। यह शायद पहली बार है जब आंध्र प्रदेश एक नाबालिग लड़की के दुष्कर्म के मामले में लगभग 80 लोगों को आरोपी बनाया गया है। आंध्र प्रदेश गुंटूर जिले में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मंगलवार को 10 और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही वेश्यालय के सरगना, दलाल और ग्राहकों समेत गिरफ्तार किये गये आरोपियों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है।

लोगों की हवस का शिकार बनी नाबालिग की कहानी बहुत ही दर्दनाक है। उसकी कहानी सुनने वालों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। पुलिस ने बताया है कि नाबालिग लड़की को एक महिला द्वारा गोद लिया गया था। दरअसल जून 2021 में लड़की की मां को कोरोना हुआ था। इसके कारण वह अस्पताल में भर्ती थी। महिला ने लड़की की मां से दोस्ती की थी। लड़की की मां की कोविड -19 के कारण मौत हो गई। मुख्य आरोपी स्वर्ण कुमारी ने उसे गोद ले लिया।

इसके बाद उसने नाबालिग को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया। अगस्त 2021 में लड़की के पिता द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने लड़की को खोज निकाला। इस मामले में अब भी 6 आरोपी फरार हैं। पुलिस ने कहा फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X