हैदराबाद : वरिष्ठ योगाचार्य, हैदराबाद मुक्ति संग्राम के योद्धा, महिला शिक्षा के समृद्धिक और आर्य समाज के रत्न रतनलाल जाजू का 103 वां जन्मदिन 29 मई को दादाजी योगा ग्रुप, कुतबी गुड़ा, काचीगुड़ा में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी योग साधकों ने दादा (रत्न रतनलाल जाजू) को बधाई दी और उनसे आशीर्वाद लिया।

यह भी पढ़ें-

इस दौरान पण्डित गंगाराम स्मारक मंच के अध्यक्ष भक्त राम ने शाल ओढ़ाकर रत्न रतनलाल जाजू को सम्मानित किया और वरिष्ठ दम्पत्ति से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर उनकी धर्म पत्नी श्रीमती शांता देवी और अन्य उपस्थित थे।
