वीणा वादिनी साहित्यिक समिति ने भव्य रूप से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस, किया इन पत्रकारों को सम्मानित

हैदराबाद : वीणा वादिनी साहित्यिक समिति ने 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस का भव्य आयोजन किया। यह कार्यक्रम आर्यकन्या विद्यालय सुलतान बाजार में किया गया। इस कार्यक्रम में नगर के प्रमुख समाचार पत्रों के वरिष्ठ पत्रकारों को शॉल और स्मृति चिन्हों से सम्मानित किया गया। इस सम्मान कार्यक्रम में डेली हिंदी मिलाप के ब्यूरो चीफ एफएम सलीम, हिंदी न्यूज पोर्टल के विश्वनाथ देहाती, हिंदी डेली के संपादक संदेश भारद्वाज और तेलंगाना समाचार (डिजिटल मीडिया न्यूज) के संपादक के राजन्ना ने भाग लिया। आपको बता दें कि यह हिंदी पत्रकारिता का 200 वां वर्ष है।

इस अवसर पर एफएम सलीम का स्वागत मिलिंद प्रकाशन के प्रमुख श्रुतिकान्त भारती, विश्वनाथ देहाती का सम्मान प्रमुख कवि और साहित्यकार पुरुषोत्तम कडेल, संदेश भारद्वाज का सम्मान प्रदीप जाजू और के राजन्ना का सम्मान पंडित गंगाराम स्मारक मंच के अध्यक्ष भक्तराम ने किया। इस दौरान सम्मानित पत्रकारों ने अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने अपने संबोधन में बीते दिनों की पत्रकारिता और वर्तमान पत्रकारिता की शैली पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने फेक न्यूज की भरमार से बचने और सही समाचार की परख करने की सलाह दी।

आयोजकों ने कहा कि हैदराबाद शहर में इस प्रकार का प्रथम कार्यक्रम है। उन्होंने आगे कहा कि हिंदी पत्रकारों की सेवाओं का सम्मान और हिंदी पत्रकारिता के उज्ज्वल भविष्य के लिए आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति की अध्यक्षा श्रीमती विभा भारती ने किया। उन्होंने सभी पत्रकारों का परिचय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन समिति की सचिव सुधा ठाकुर ने किया।

संबंधित खबर-

सम्मान समारोह के बाद कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका संचालन शहर के प्रसिद्ध कवि पुरुषोत्तम कडेल ने किया। इस कवि गोष्ठी में डॉ रेखा देवी वर्मा, डॉ कविता, डॉ प्रेमलता श्रीवास्तव, डॉ मुमताज सुलताना, पुरुषोत्तम कडेल, सीताराम, माने, अनिल कुमार गुप्ता, पुनम जोधपूरी, श्रीमती दीपशिखा पांडे, उमा सोनी, श्रीमती सविता सोनी, श्रीमती ममता जायस्वाल, सत्यनारायण काकड़ा और श्रीमती सुधा ठाकुर ने काव्य पाठ किया।

इस काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ प्रेमलता श्रीवास्तव ने किया । इस काव्य गोष्ठी की विशेषता यह रही है कि एक ही मंच पर साहित्यिक समिति, गीत चांदनी, पण्डित गंगाराम स्मारक मंच तथा वीणा वादिनी साहित्यिक समिति के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे। विशेष अतिथियों के रूप में श्रुतिकान्त भारती, प्रदीप जाजू, भक्तराम, श्रीमती शोभा दुबे और अन्य ने भाग लिया और इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा सफल बनाया। डॉ रेखा देवी वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस सम्पूर्ण समारोह संयोजन और संचालन श्रीमती सुधा ठाकुर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X