10 बजे टीवी देखे: विधानसभा में मुख्यमंत्री केसीआर करेंगे यह घोषणा

हैदराबाद : मुख्यमंत्री केसीआर के बुधवार को ठीक सुबह 10 बजे टीवी देखने की घोषणा के चलते पूरे तेलंगाना में चर्चा का विषय बन गया। हर जगह लोग इसी बात को लेकर चर्चा करते पाये गये।

चर्चा का सारांश रहा है कि सीएम क्या घोषणा करेंगे। बेरोजगार भत्ता या नौकरियों की नियुक्त की घोषणा कर सकते हैं। मीडिया में प्रसारित और प्रकाशित खबरों के अनुसार, केसीआर 50 हजार पदों की भर्ती की घोषणा करने वाले हैं। इसके लिए एक-दो नोटिफिकेशन, शेड्यूल्ड और अन्य जानकारी शामिल है।

इसके अलावा जॉब कैलेंडर की घोषणा किये जाने की संभावना है। सच में देखा जाये तो तेलंगाना वित्त मंत्रालय पहले ही रिक्त पदों की भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर चुकी है। पता चला है कि विभाग और विभाग प्रमुखों ने हाल ही में कर्मचारियों के समायोजन के बाद रिक्तियों को अंतिम रूप दिया गया है।

जानकारी है कि पहले चरण में 50 हजार से अधिक रिक्त पदों की पहचान की है। सीएस सोमेश कुमार ने मुख्यमंत्री केसीआर को इसका ब्योरा सौंपा है। इस ब्यौरे के अनुसार सीएम विधानसभा में भर्ती की घोषणा करेंगे।ं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X