Big Breaking News: उद्धव ठाकरे ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा संकट

हैदराबाद: महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा संकट पैदा हुआ। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने पद से इस्तीफे की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि मुझे इसमें जाना ही नहीं था। इसलिए मैं विधान परिषद की सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहा हूं।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुझे इस बात का कोई दुख नहीं है कि मैं इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि मुझे इस सबमें आना ही नहीं था। इसलिए मैंने मुख्यमंत्री आवास को पहले ही छोड़ दिया। ठाकर ने कहा कि कल से मैं शिवसेना ऑफिस जाऊंगा।

उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता भी छोड़ दी है। लाइव ब्रॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि मैं नहीं चाहता कि शिवसैनिकों का खून बहे। इसलिए मैं सीएम पद छोड़ रहा हूं। आप चाहें तो इसकी खुशी मना सकते हैं। आपको बता दें कि राज्यपाल ने 30 जून को फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया था। आज यानी 29 जून को सुप्रीम कोर्ट ने फ्लोर टेस्ट के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। इसी बीच उद्धव ने इस्तीफा दे दिया।

उद्धव ने कहा कि रिक्शा वाला, पान वाला न जाने कितनों को बाला साहेब ने मंत्री बनाया। आज वो लोग उन्हें भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल को धन्यवाद। 24 घंटे के अंदर फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया। उनका कहना था कि बागियों को मनाने के लिए वो सब कुछ करने को तैयार थे। यहां तक कि कांग्रेस और एनसीपी ने सरकार से बाहर जाने की भी पेशकश की थी। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X