हैदराबाद : माधापुर-दुर्गम चेरुवु केबल ब्रिज पर एक दो पहिया वाहन में अचानक आग लग गई। इसके चलते हड़कंप मच गया। वाहन चालक कोमानंतला जतिन रोड नंबर 45 से IKEA की दिशा में पल्सर बाइक से जा रहे जतिन ने केबल ब्रिज पर पहुंचते ही बाइक में आग लगते देखा। तुरंत उसने अपनी बाइक रोक दी और नीचे उतर गया। इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

आग की वजह से बाइक पूरी तरह जल गई, लेकिन जतिन को कोई चोट नहीं आई। इस घटना से अन्य मोटर चालकों में दहशत फैल गई और यातायात प्रभावित हुआ। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और राहगीर मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
Also Read-
हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। इस घटना ने वाहन चालकों को यह सबक दिया कि सड़क पर चलते समय वाहन की स्थिति और सुरक्षा का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है। वाहन चालक जतिन की सूझबूझ के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। यही बात इस इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
