हैदराबाद : तमिलनाडु के कडलूर जिले के सेम्मानकुप्पम गांव में मंगलवार सुबह एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब एक स्कूल वैन स्कूली बच्चों को लेकर रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। तभी अचानक ट्रैक पर ट्रेन आ गई और वैन को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में दो स्कूली छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वैन में पांच बच्चे थे।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। वहीं, कुड्डालोर जिला पुलिस अधीक्षक जयकुमार और जिलाधीश एस.पी. आदित्य सेंथिलकुमार भी वहीं पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। शुरुआती जांच में पता चला है कि तिरुचेंदूर से चेन्नई जा रही एक ट्रेन ने तेज गति से रेलवे फाटक पार करने की कोशिश कर रहे एक निजी स्कूल वाहन को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेन आने पर भी गेटकीपर ने रेलवे फाटक बंद नहीं किया। हादसे से नाराज स्थानीय लोगों ने गेटकीपर की जमकर पीटाई कर दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि वैन करीब 50 मीटर तक घसीटती चली गई। इससे छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने फौरन पुलिस को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 7 बजकर 45 मिनट पर हुआ। ट्रेन नंबर 56813 विल्लुपुरम-मयिलादुथुराई पैसेंजर की चपेट में आने से वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
Also Read-
इस हादसे पर रेलवे विभाग ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि गेटकीपर गेट बंद करने के आगे बढ़ रहा था तभी वैन ड्राइवर ने ट्रैक जबरन पार करने की कोशिश की और स्पीड बढ़ा दी। इस हादसे पर दक्षिण रेलवे ने दुख व्यक्त किया है। रेलवे ने आगे कहा कि कुड्डालोर और अलप्पक्कम के बीच रेलवे लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 170 (एक नॉन-इंटरलॉक्ड गेट) के गेटकीपर को लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया गया है। वहीं, रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने का भी ऐलान किया है। (एजेंसियां)
ఘోర ప్రమాదం
హైదరాబాద్ : వేగంగా వచ్చిన రైలు పట్టాలు దాటుతున్న ఓ స్కూల్ వ్యాన్ ను ఢీకొట్టింది. ఈ ఘోర ప్రమాదం తమిళనాడులోని కడలూరులో చోటు చేసుకుంది. వివరాల్లోకి వెళితే కడలూరు సమీపంలో ఉన్న ఓ స్కూల్ బస్సు విద్యార్థులను ఎక్కించుకొని పట్టాలను దాటుతుంది. అయితే రైలు రావడం గమనించని సిబ్బంది గేట్ వేయకపోవడంతో స్కూల్ బస్సు పట్టాలను క్రాస్ చేసే ప్రయత్నం చేసింది. అయితే అప్పటికే వేగంగా వచ్చిన రైలు స్కూల్ బస్సును బలంగా ఢీకొట్టింది.
దీంతో స్కూల్ బస్సుతో పాటు విద్యార్థులు గాల్లోకి ఎగిరి పది మీటర్ల దూరంలో పడిపోయినట్లు తెలుస్తుంది. ఈ ఘోర ప్రమాదంలో ఇద్దరు విద్యార్థులు చనిపోయినట్లు తెలుస్తుండగా ప్రస్తుతం సహాయక చర్యలు కొనసాగుతున్నాయి. ముగ్గరు విద్యార్థులకు తీవ్ర గాయాలు అయ్యాయి. వారిని వెంటనే స్థానిక ఆస్పత్రికి తరలించి చికిత్స అందిస్తున్నారు. రైల్వే అధికారులు మృతుల కుటుంబాలకు ఒక్కొక్కరికి రూ.5 లక్షలు, గాయపడిన వారికి రూ.50,000 చొప్పున ఎక్స్గ్రేషియాను ప్రకటించారు. (ఏజెన్సీలు)
