हैदराबाद : आईपीएल-2025 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच रविवार को खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इस मैच में जीतने वाली टीम 3 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ खेलेगी। इंडियन प्रीमियर लीग-2025 का फाइनल मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला जाएगा।
हालांकि, इस मैच को लेकर फैंस एक बड़ी चिंता सामने आ रही है। ये चिंता है दूसरे क्वालिफायर मैच के लिए मौसम कैसा रहेगा। ऐसे में आइए जानते हैं मुकाबले से पहले मौसम का हाल कैसा होगा। दूसरे क्वालीफायर मैच की शुरुआत शाम के 7.30 बजे शुरू होगा।। वहीं टॉस 7 बजे फेका जाएगा। मैच के दौरान तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, लेकिन उमस के कारण गर्मी ज्यादा होगी। मैच के दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। मैच खत्म होने तक तापमान 32 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
इंडियन प्रीमियर लीग-2025 के प्लेऑफ के लिए रिजर्व डे की नहीं रखा गया है। ऐसे में फैंस के मन में एक सवाल ये भी है कि अगर बारिश के कारण मुंबई और पंजाब किंग्स के बीच दूसरा क्वालिफायर मैच रद्द होता है तो किस तरह से फाइनलिस्ट टीम को तय किया जाएगा और किस टीम को इससे फायदा होगा।
यह भी पढ़ें-
गौरतलब है कि आईपीएल 2025 के पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स और आरसीबी की टीम टॉप-2 में रही हैं। पहला क्वालीफायर इन्हीं दोनों टीमों के बीच खेला गया था। इसमें आरसीबी ने जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह बना ली। वहीं एलिमिनेटर मैच में मुंबई ने गुजरात टाइटंस को हराया। वहीं अंक और रन रेट के मामले में पंजाब किंग्स की टीम मुंबई से आगे है। ऐसे में दूसरा क्वालीफायर मैच अगर बारिश के कारण रद्द होता है तो फिर पंजाब की टीम फाइनल में पहुंच जाएगी। (एजेंसियां)
