हैदराबाद : तेलंगाना में इंटर फर्स्ट ईयर रिजल्ट पर तेलंगाना सरकार ने अहम फैसला लिया है। शिक्षा मंत्री सबिता इंद्रारेड्डी ने घोषणा की है कि इंटर फर्स्ट ईयर फेल होने वाले सभी छात्रों को पास किया जाएगा।
गौरतलब है कि कि इंटरमीडिएट की फर्स्ट ईयर परीक्षा में 51 फीसदी छात्र फेल हो गये थे। इसी क्रम में विपक्षी दलों और छात्र संघों ने सरकार की जमकर आलोचना की। साथ ही आंदोलन पर उतर आये थे।

अब तक चार छात्रों ने फेल होने हो जाने से दुखी होकर आत्महत्या कर ली है। छात्रों की आत्महत्याओं के विरोध में इंटर बोर्ड कार्यालय के सामने बड़े पैमाने पर धरना कार्यक्रम भी किया गया।
इसी क्रम में शिक्षा विभाग ने छात्रों को पास करने की मांग को लेकर समीक्षा की। कोरोना के कारण ऑनलाइन कक्षाओं के जरिए छात्र ठीक से पढ़ाई नहीं कर सके। हर एक छात्र को नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री केसीआर के साथ शिक्षा विभाग ने इसी बात पर चर्चा की और केसीआर के सुझाव के बाद सभी छात्रों को पास करने का फैसला लिया है।

मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को सुझाव दिया है कि ऐसा निर्णय ले जिससे छात्रों के भविष्य के लिए उपयोगी साबित हो। आपको बता दें कि इंटरमीडिएट में कुल 4,59,242 छात्रों ने परीक्षा लिखी थी। इनमें से केवल 2,24,012 (49 प्रतिशत) उत्तीर्ण हुए थे।
