T20 World Cup: हाई वोल्टेज मैच में कोहली का कोहरम, पाकिस्तान को चार विकेट से हराया

हैदराबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-12 के ग्रुप-2 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच रविवार को मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गये हाई वोल्टेज मैच में भारत ने पाकिस्तान को चार विकेट से हरायाहै। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाये। पाकिस्तान ने भारत को 160 का टारगेट दिया। शान मसूद ने नाबाद 52 और इफ्तिखार अहमद ने 51 रन बनाए। भारत के लिए हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह ने 3-3 विकेट लिए। भारत ने 20 ओवरों में 160/6 रन बनाये हैं।

भारत के लिए विराट कोहली ने नाबाद 82 रन बनाए। टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरे ओवर में नसीम शाह ने केएल राहुल को पवेलियन भेज दिया। अगले ही ओवर में रोहित शर्मा आउट हो गए। छठे ओवर में सूर्यकुमार यादव आउट हो गए। पावरप्ले में 31 रन बने और 3 विकेट गिरे। इसके बाद विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने शतकीय साझेदारी करके टीम को संभाला। आखिरी ओवर में हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक आउट हुए। पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ और मोहम्मद नवाज ने 2-2 विकेट लिए।

वैसे तो पाकिस्तान की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। अर्शदीप सिंह ने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर बाबर आजम को गोल्डन डक पर आउट किया। इसके बाद उन्होंने चौथे ओवर में मोहम्मद रिजवान को पवेलियन भेजा। पावरप्ले में पाकिस्तना की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर32 रन बनाए। इसके बाद पाकिस्तान को शान मसूद और इफ्तिखार अहमद ने संभाला। इफ्तिखार अहमद को अर्धशतक जड़ने के बाद मोहम्मद शमी ने आउट कर दिया।

बाद में हार्दिक ने शादाब खान, हैदर अली और मोहम्मद नवाज को आउट किया। अर्शदीप ने आसिफ अली को आउट किया। भुवनेश्वर कुमार ने आखिरी ओवर में शाहीन अफरीदी को आउट किया। शान मसूद 52 और आसिफ अली 6 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनर के साथ मैदान पर उतरा। पाकिस्तान ने भी दो स्पिनर और तीन गेंदबाज को मौका दिया।

गौरतलब है कि बाबर आजम की अगुआई वाली टीम ने पिछले साल मेन इन ब्लू को हराकर इतिहास रच दिया था। इसके बाद से दोनों टीमों के बीच एशिया कप 2022 में मुकाबला हुआ था। दो में से एक-एक में दोनों को जीत मिली थी। दोनों टीमों के बीच 11 टी20 मैच हुए हैं। भारत ने 8 और पाकिस्तान को 3 में जीत मिली है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 37 साल बाद भारत और पाकिस्तान का मैच हो रहा है। आखिरी बार 1985 बेंसन एंड हेजेस वर्ल्ड चैम्पियनशिप में दोनों का आमना-सामना हुआ था। यह भारत के कप्तान के तौर पर सुनील गावस्कर का आखिरी मैच था और रवि शास्त्री ने अपने शानदार प्रदर्शन से ऑडी कार जीती थी । (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X