T20 World Cup 2026 Super 8 : वेस्टइंडीज़ की बड़ी जीत, ज़िम्बाब्वे को करारी हार వెస్టిండీస్ ఘన విజయం

हैदराबाद : टी20 विश्व कप सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों के बड़े अंतर से हराया। यह इस टी20 विश्व कप की रनों से सबसे बड़ी जीत भी है। मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में पहले खेलते हुए वेस्टइंडीज ने 6 विकेट पर 254 रन बनाए। यह टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। जिम्बाब्वे की पारी सिर्फ 147 रनों पर ही सिमट गई।

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया। वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही। ब्रेंडन किंग 12 गेंदों पर सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान शाई होप ने 12 गेंदें में 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। इसके बाद शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल ने तीसरे विकेट के लिए 122 जोड़े। हेटमायर शुरुआत से ही ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए नजर आए। उन्होंने महज 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। हेटमायर ने 34 गेंदों पर 7 चौके और 7 छक्कों की मदद से 85 रन बनाये। इस दौरान हेटमायर को दो जीवनदान भी मिले।

रोवमैन पॉवेल ने फिफ्टी तक पहुंचने के लिए 29 गेंदें खेलीं। पॉवेल ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 59 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में कैरेबियाई बल्लेबाज ने चार चौके और 4 छक्के लगाए। रोमारियो शेफर्ड ने सिर्फ 10 गेंदों में 21 रन बनाए, जबकि जेसन होल्डर ने 4 गेंदों में 13 रनों का योगदान दिया। रदरफोर्ड ने महज 13 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 2 सिक्स की मदद से नाबाद 31 रन बनाए। गेंदबाजी में जिम्बाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुजारबानी ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए।

जिम्बाब्वे को तदिवानाशे मारुमानी ने तेज शुरुआत देने की कोशिश की। 1.5 ओवर के बाद टीम का स्कोर 20 रन था। अगली 5 गेंद पर एक भी रन नहीं बना और तीन विकेट गिर गए। यहीं से टीम की बची हुई उम्मीद भी खत्म हो गई। डिओन मेयर्स इसके बाद भी तेजी से रन बनाए। उन्होंने 15 गेंद पर 28 रन बनाए लेकिन पावरप्ले खत्म होने के बाद अगले ही ओवर में गुडकेश मोती का शिकार बन गए। सिकंदर रजा और टोनी मुंयोंगा ने 42 रनों की साझेदारी की।

एक समय टीम का स्कोर 94 रन पर 4 विकेट था। 103 तक पहुंचने में 9 विकेट गिर गए। हालांकि आखिरी जोड़ी ने वेस्टइंडीज को परेशान किया। ब्रैड इवांस ने रिचर्ड गवारा के साथ आखिरी विकेट के लिए 44 रन जोड़े। यह जिम्बाब्वे की पारी की सबसे बड़ी साझेदारी थी। 5 छक्कों की मदद से इवांस ने 42 रन बनाए। टीम की पारी 18वें ओवर में सिमट गई। बाएं हाथ के स्पिनर गुडकेस मोती ने सबसे ज्यादा 4 और अकील हुसैन ने 3 विकेट लिए।

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान का मुकाबला 24 को

दूसरी ओर 24 फरवरी को इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच पल्लीकेले में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इसी बीच मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश की होने की संभावना है। इसके चलते मैच होगा या नहीं इस पर संदेह है। इसके बाद सुपर 8 राउंड के सभी मैचों के बाद दोनों ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगी। वहीं 4 और 5 मार्च को दो सेमीफाइनल तथा 8 मार्च को टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाएगा। गौरतलब है कि सुपर-8 का पहला मैच 21 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर खेला जाना था। पाकिस्तान ने टॉस जीता था, लेकिन बारिश के कारण यह मैच रद्द हो गया है। दोनों टीमों के एक-एक अंक दे दिए गए हैं। वहीं 23 फरवरी को पल्लीकेले मैदान पर श्रीलंका को इंग्लैंड ने अप्रत्याशित हार दी। पल्लेकल में हुए मैच में इंग्लैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 146 रन बनाए। जबाव में श्रीलंका 16.4 ओवर में महज 95 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह इंग्लैंड ने 51 रन से शानदार जीत दर्ज की। (एजेंसियां)

Also Read-

వెస్టిండీస్ ఘన విజయం, చిత్తుగా ఓడిన జింబాబ్వే

హైదరాబాద్ : టీ20 ప్రపంచ కప్ 2026 సూపర్ 8 ముంబైలోని వాంఖడే స్టేడియంలో జరిగిన మ్యాచ్‌లో వెస్టిండీస్‌ 107 పరుగుల తేడాతో ఘన విజయం సాధించింది. 255 పరుగుల భారీ లక్ష్యాన్ని ఛేదించే క్రమంలో జింబాబ్వే కేవలం 17.4 ఓవర్లలోనే ఆలౌట్ అయింది. టాస్ గెలిచిన జింబాబ్వే బౌలింగ్ తీసుకుంది. దీంతో మొదట బ్యాటింగ్ చేసిన విండీస్ జట్టు ఓపెనర్లు బ్రాండన్ కింగ్ (9), వెస్టిండీస్ కెప్టెన్ షాయ్ హోప్ (14) దారుణంగా విఫలమయ్యారు.

అనంతరం బ్యాటింగ్ కి వచ్చిన స్టార్ బ్యాటర్ షిమ్రోన్ హెట్మయర్ (85), రోవ్‌మన్ పావెల్ (59), రూథర్‌ఫోర్డ్ ( 31*), షెపర్డ్ ( 21) దూకుడుగా బ్యాటింగ్ చేయడంతో నిర్ణీత 20 ఓవర్లలో 6 వికెట్ల నష్టానికి 254 పరుగులు చేసింది. అనంతరం లక్ష్య ఛేదనకు దిగిన జింబాబ్వే పవర్ ప్లేలోనే కీలకమైన 3 వికెట్లను కోల్పోయి తీవ్ర ఇబ్బందుల్లో పడింది. తడివానాషే మరుమాని (14), టోనీ మున్యోంగా (14), బ్రియాన్ బెన్నెట్ (5) దారుణంగా విఫలమవగా, ర్యాన్ బర్ల్ (0), తషింగా ముసేకివా (0) వరుసగా బంతుల్లో డకౌట్ కాగా గ్రేమ్ క్రీమర్ (0), ముజారబానీ ఆశీస్సులు (0) ఔట్ అయ్యారు. డియోన్ మైయర్స్ (28), కెప్టెన్ సికందర్ రాజా ( 27 ) స్కోర్లు చేశారు.

చివర్లో బ్రాడ్ ఎవాన్స్ 20 బంతుల్లో 2 ఫోర్లు, 5 సిక్సులతో ఒక్కరు చెలరేగి ఆడటంతో 147 పరుగులకే వెస్టిండీస్ బౌలర్ల ధాటికి జింబాబ్వే బ్యాటర్లు క్రీజులో నిలవలేక డకౌట్ కి క్యూ కట్టారు. విండీస్ బౌలర్లలో గుడాకేష్ మోతీ నాలుగు వికెట్లు తీసుకుని ప్రత్యర్థి జట్టు వెన్ను విరిచాడు. అకేల్ హోసిన్ కూడా మూడు వికెట్లు తీసుకున్నాడు. మాథ్యూ ఫోర్డ్ రెండు వికెట్లు పడగొట్టాడు. జాసన్ హోల్డర్ ఒక వికెట్ తీసుకున్నాడు. (ఏజెన్సీలు)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X