हैदराबाद : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे दिन का पहला मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में इटली और स्कॉटलैंड के बीच खेला गया, जहां स्कॉटलैंड ने 73 रन से बाजी मारी। दूसरा मुकाबला दोपहर में कोलंबो के मैदान पर जिम्बाब्वे और ओमान के बीच खेला गया, जहां जिम्बाब्वे ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। वहीं, दिन का आखिरी और हाई-प्रोफाइल मैच दक्षिण अफ्रीका और कनाडा के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जहां दक्षिण अफ्रीका 57 रनों से जीत लिया।

साउथ अफ्रीका ने कनाडा को 57 रनों से हरा दिया है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर कनाडा की टीम 20 विकेट में 8 विकेट पर 156 रन ही बना सकी। नवनीत धलीवाल ने 49 गेंद पर 64 रनों की पारी खेली। हर्ष ठाकेर ने 33 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए एनगिडी ने 4 जबकि मार्को यानसेन ने दो विकेट लिए।
यह भी पढ़ें-
यह भी पढ़ें-
खेल के शुरुआत में कनाडा को पारी की पहली ही गेंद पर झटका लग गया है। कप्तान दिलप्रीत बाजवा गोल्डन डक हो गए। लुंगी एनगिडी को उनका विकेट मिला। ऑफ स्टंप की बाहर की गेंद को उन्हें छोड़ने की कोशिश की लेकिन वह बल्ले के किनारे में लग गया। कप्तान एडेन मार्करम ने सबसे बड़ी 59 रनों की पारी खेली। डेथ ओवर में डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स ने विस्फोटक बैटिंग की। मिलर ने 23 गेंद पर 39 जबकि स्टब्स ने 19 गेंद पर 34 रन बनाए। दोनों ने 37 गेंद पर 75 रनों की साझेदारी की। कनाडा के धालीवाल ने 57 गेंदों में 64 रन बनाये। (एजेंसियां)
