T20 World Cup 2026 Semifinal-2 : पैसा वसूल वाले मैच के ये हैं भारतीय टीम के पांच हीरो

हैदराबाद : 5 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अंतर्गत मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गये भारत बनाम इंग्लैंड के सेमीफाइनल 2 को कोई भी नहीं भूल पाएगा। इस मैच को सालों साल याद रखा जाएगा। क्योंकि दोनों पारी मिलाकर इस मैच में 499 रन बने और 34 छक्के लगे। क्रिकेट प्रशंसकों का जमकर मनोरंजन और पैसे वसूल हुए।

254 रन का टारगेट देने वाली भारतीय टीम ने सिर्फ 7 रन से मुकाबला जीता है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इंग्लैंड ने कितनी जबरदस्त बल्लेबाजी की। इंग्लैंड के बल्लेबाजों में बेथेल ने शानदार शतक (105) बनाया, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। हर खेल के जीत का श्रेय सभी को जाता है। हालांकि इस मैच में भारतीय टीम पांच खिलाड़ी जीत के हीरो रहे है। अगर वे इस तरह नहीं खेल पाते तो मैच का परिणा निश्चित रूप से कुछ और हो सकता था। आइए जानते वो पांच हीरो के बारे में-

हार्दिक पंड्या ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 12 गेंद में 27 रन बनाए और फिल साल्ट और सैम करन का विकेट भी लिया। शिवम दुबे ने भी तूफानी पारी खेली। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 25 गेंद में 43 रन बनाए। दुबे की इस पारी में 1 चौका और 4 छक्के शामिल है।

Also Read-

ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने 2 कमाल के कैच लपके। उन्होंने हैरी ब्रूक का पीछे भागते हुए पहले गजब कैच पकड़ा। फिर विल जैक्स का उन्होंने बाउंड्री पर शिवम दुबे के साथ मिलकर शानदार कैच लपका। हालांकि यह कैच शिवम दुबे के खाते में गया। इसके अलावा उन्होंने फिल साल्ट का भी कैच पकड़ा था। गेंदबाजी करते हुए भी अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिया।

इंग्लैंड के खिलाफ भी जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की और भारत के लिए जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 33 रन देकर 1 विकेट लिया। बुमराह ने अपने आखिरी 2 ओवर में सिर्फ 14 रन दिए, जो मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

क्वार्टर फाइनल की तरह ही संजू सैमसन ने सेमीफाइनल में अच्छे बल्लेबाजी की। संजू ने 42 गेंद में 89 रन बनाये। सैमसन की पारी में 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे। उनको प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया। (एजेंसियां)

T20 World Cup 2026 High Light

गौरतलब है कि टी20 बर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 का पहला मैच 21 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर खेला जाना था। पाकिस्तान ने टॉस जीता था, लेकिन बारिश के कारण यह मैच रद्द हो गया है। दोनों टीमों के एक-एक अंक दे दिए गए हैं।

22 फरवरी को टी20 विश्व कप सुपर-8 के दो मैच खेले गये। पहला मैच पल्लीकेले मैदान पर श्रीलंका को इंग्लैंड ने अप्रत्याशित हार दी। इस मैच में इंग्लैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 146 रन बनाए। जबाव में श्रीलंका 16.4 ओवर में महज 95 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह इंग्लैंड ने 51 रन से शानदार जीत दर्ज की।

22 फरवरी को टी20 विश्व कप सुपर-8 का दूसरा मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गय। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में भारत 18.5 ओवर में 111 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

23 फरवरी को टी20 विश्व कप सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों के बड़े अंतर से हराया। मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में पहले खेलते हुए वेस्टइंडीज ने 6 विकेट पर 254 रन बनाए। जिम्बाब्वे की पारी सिर्फ 147 रनों पर ही सिमट गई।

24 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के अंतर्गत पल्लीकेले मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ खेले गये मैच में इंग्लैंड ने दो विकेट से जीत लिया। इंग्लैंड ने 19.1ओवर में 166 रन बनाये। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 164 रन बनाये। इस जीत के साथ इंग्लैंड ग्रुप 2 से सेमीफाइनल में पहुंच गई।

25 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के ग्रुप 2 में न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर श्रीलंका ने गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाये। 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 107 रन ही बना पाई। इसके साथ ही खिताबी स्पर्धा से बाहर हो गई। न्यूजीलैंड ने 51 रनों से जीत लिया।

26 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के दो मैच खेले गये। पहला मैच वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडिय में खेला गया। साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट से जीत लिया। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 176 रन बनाये। साउथ अफ्रीका ने 16.1 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाये।

26 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का दूसरा मैच भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक स्टेडियम) में खेला गया। यह मैच भारत ने 72 रनों से जीत लिया। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाये। 257 रनों का पीछे करने उतरी जिम्बाब्वे टीम ने 6 विकेट खोकर 184 रन ही बना पाई।

27 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 मैच के 49वें मुकाबले में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 159 रन बनाये। 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाये। इस तरह इंग्लैंड ने इस मैच को 4 विकेट से जीत लिया।

28 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 मैच के 50वें मुकाबले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच पल्लीकेले मैदान पर खेला गया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाये। श्रीलंका ने 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन ही बना पाई। इस तरह पाकिस्तान ने यह मैच 5 रनों से जीत लिया। पाकिस्तान को सेमीफानल में पहुंचने के लिए 147 रनों के भीतर रोकना था। हालांकि ऐसा नहीं हो सका और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

1 मार्च को 28 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 मैच के अंतर्गत दो मैच खेले गये। पहला मैच साउथ अफ्रीका बनाम जिम्बाव्बे के बीच खेला गया। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 7 विकेट पर 153 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 17.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाये। अफ्रीका ने यह मैच 5 विकेट से जीत लिया।

1 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का दूसरा मैच भारत बनाम वेस्टंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डंस पर खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। विंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट खोकर 196 रन बनाये। जवाब में भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाये। भारत ने यह मैच 5 विकेट से जीत लिया।

4 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच कोलकाता के ईडेन गार्डन्स पर खेला गया। यह मैच न्यूजीलैंड ने 9 विकेट जीत लिया। इसके साथ ही वह फाइनल में पहुंच गई। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट खोकर 169 रन बनाये। 170 रनों का पीछे करने उतरी न्यूजीलैंड ने 12.5 ओवर में 1 विकेट खोकर 173 रन बनाये। फिन एलन ने 33 गेंदों में शानदार शतक बनाया।

5 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत बनाम इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला गया। भारत ने यह मैच 7 रनों से जीत लिया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 7 विकेट खोकर 253 रन बनाये। 254 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने 7 विकेट पर 246 रन ही बना पाई। 89 रन बनाने वाले संजू सैमसन को मैन ऑफ मैच का अवार्ड मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X