T20 World Cup 2026 : इंग्लैंड ने पसीने बहाकर नेपाल पर हासिल की जीत, छक्का नहीं मार पाया लोकेश

हैदराबाद : टी20 विश्व कप 2026 में छोटे-छोटे देशों की टीमे बड़े-बड़े देशों को कांटे की टक्कर दे रहे हैं। नीदरलैंड को हराने में पाकिस्तान के पसीने छूट गए। सूर्यकुमार यादव की वजह से भारत ने अमेरिका पर जैसे तैसे जीत हासिल की। रविवार को नेपाल के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए इंग्लैंड को पसीने छूट गये।

वानखेड़े स्टेडियम में हुए ग्रुप सी के मैच में इंग्लैंड ने नेपाल पर 4 रनों से जीत हासिल की। पहले खेलते हुए इंग्लैंड ने 7 विकेट पर 184 रन बनाए। नेपाल की टीम मैच को आखिरी गेंद तक ले गई, लेकिन उसे 4 रनों से हार मिली। सैम करन ने आखिरी ओवर में 10 रन डिफेंड कर लिया। आखिरी गेंद पर नेपाल को छक्का चाहिए थे करन की गेंद पर लोकेश बाम एक रन ही ले सके।

टॉस जीतने के बाद पहले खेलने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। 5 के स्कोर पर पहला झटका फिल साल्ट के रूप में लगा। जोस बटलर और जैकब बेथेल ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी कर स्कोर को 43 तक ले गए। बटलर 17 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हुए। टॉम बैंटन सिर्फ दो रन ही बना सके। 57 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड को बेथेल और कप्तान हैरी ब्रूक ने संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी की। बेथेल ने अर्धशतक लगाया। वह 35 गेंदों पर 4 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 55 रन बनाकर आउट हुए।

हैरी ब्रूक ने भी अर्धशतक लगाया। ब्रूक ने 32 गेंद पर 3 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 53 रन की पारी खेली। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए विल जैक्स ने फिनिशर की भूमिका बेहतरीन तरीके से निभाई और 18 गेंदों पर 4 छक्कों और 1 चौके की मदद से नाबाद 39 रन बनाकर टीम का स्कोर 7 विकेट पर 184 तक पहुंचाया। उन्होंने आखिरी ओवर में करन केसी के खिलाफ तीन छक्के मारे। दीपेंद्र सिंह एरे और नंदन यादव ने 2-2 विकेट लिए। शेर मल्ला और संदीप लामिछाने को 1-1 विकेट मिला।

इंग्लैंड के धुरंधर गेंदबाजों का नेपाल ने शुरुआत से ही डटकर सामना किया। दूसरे ओवर में कुशल भुर्तेल ने जोफ्रा आर्चर के खिलाफ तीन चौके मारे। तीन ओवर के बाद टीम का स्कोर 31 रन था। हालांकि इंग्लैंड ने स्पिन से अटैक किया और दूसरे ओपनर आसिफ शेख 7 रन बनाकर आउट हो गए। 17 गेंद पर 29 रन बनाकर भुर्तेल विल जैक्स का शिकार बने। इसके बाद दीपेंद्र सिंह ऐरी और कप्तान रोहित पौडेल ने मोर्चा संभाल लिया।

इंग्लैंड के अनुभव स्पिनर आदिल रशीद को दोनों ने अटैक किया। 3 ओवर में रशीद ने 42 रन दे दिए। तीसरे विकेट के लिए 54 गेंद पर रोहित और दीपेंद्र ने 82 रन जोड़े। हालांकि दोनों ही फिफ्टी नहीं बना सके। 39 रन बनाकर रोहित लियाम डॉसन का शिकार बने। 29 गेंद पर 44 रन बनाने के बाद दीपेंद्र को सैम करन ने आउट किया।

नेपाल को आखिरी चार ओवर में जीत के लिए 56 रन चाहिए थे। यहां से लोकेश बाम ने मोर्चा संभाल लिया। 18वें ओवर में नेपाल ने 22 रन बनाए। इसमें लोकेश के दो छक्के थे। इसके बाद 19वें ओवर में ल्यूक वुड के खिलाफ नेपाल ने 14 रन बटोरे। आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए 10 रन चाहिए थे लेकिन सैम करन ने अनुभव का फायदा उठाते हुए सिर्फ 5 रन ही दिए। लोकेश बाम ने 20 गेंद पर 39 रनों की पारी खेली।

यह भी पढ़ें

మ్యాచ్ విన్ ఇంగ్లాండ్‌, మనసులు గెలిచిన నేపాల్

హైదరాబాద్ : టీ20 ప్రపంచకప్‌లో ఆదివారం ఇంట్రెస్టింగ్ మ్యాచ్ జరిగింది. టీ20 ప్రపంచకప్‌లో భాగంగా ఇవాళ ముంబైలోని వాంఖడే మైదానం వేదికగా ఇంగ్లాండ్, నేపాల్ మ్యాచ్ జరిగింది. ఈ మ్యాచ్‌లో టాస్ గెలిచిన ఇంగ్లాండ్‌ 20 ఓవర్లలో ఏడు వికెట్లు నష్టపోయి 184 పరుగులు చేసింది.

హారీ బ్రూక్, జకాబ్ హాఫ్ సెంచరీలతో రాణించారు. విల్ జాక్స్ 39 పరుగులతో చివర్లో మెరుపులు మెరిపించారు. దీంతో ఇంగ్లాండ్‌కు గౌరవప్రదమైన స్కోరు దక్కింది. నేపాల్ బౌలర్లో దీపేంద్ర సింగ్, నందన్ యాదవ్ చెరో రెండేసి వికెట్లు తీయగా, షేర్ మల్లా, సందీన్ తలో వికెట్ తీశారు.

185 పరుగుల లక్ష్య చేధనలో బ్యాటింగ్ వచ్చిన నేపాల్ ఆటగాళ్లు.. ఇంగ్లాండ్ బౌలర్లకు చెమటలు పట్టించారు. మైదానంలో ఉన్న అభిమానులంతా ఇంగ్లాండ్ పనైపోయింది. నేపాల్ విజయం ఖరారైపోయిందని భావించారు. చివరి వరకు ఎక్కడా లైట్ తీసుకోకుండా నేపాల్ బ్యాటర్లు రాణించారు. కానీ చివరకు ఓటమిని చవిచూడాల్సి వచ్చింది. కేవలం నాలుగు పరుగుల తేడాతో ఇంగ్లాండ్ విజయం సాధించింది. నేపాల్ బ్యాటర్లలో కుషాల్ 29, రోహిత్ 39, దీపేంద్ర సింగ్ 44, లోకేష్ 39 పరుగులు చేశారు. ఇంగ్లాండ్ బౌలర్లలో లియామ్ రెండు వికెట్లు తీయగా, వుడ్, ఆర్చర్, విల్ జాక్స్, సామ్ కరణ్ తలో వికెట్ తీశారు.

ఈ మ్యాచ్‌లో విజయం కోసం విరోచితంగా పోరాడిన నేపాల్ జట్టును అందరూ ప్రశంసించారు. ఇవాళ్టి మ్యాచ్‌లో జరిగిన మిస్టేక్స్‌ను నెక్ట్స్ మ్యాచ్‌లో కరెక్ట్ చేసుకుంటే తప్పకుండా విజయం సాధించొచ్చని అభినందిస్తున్నారు. (ఏజెన్సీలు)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X