ICC T20 World Cup 2022: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान vs Rain, फाइनल का यह है नियम

हैदराबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है। रविवार और रिजर्व डे (सोमवार) दोनों दिन बारिश का खतरा मंडरा रहा है। बारिश के कारण मैच रद्द होता है तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित हो सकती हैं। खबर है कि मेलबर्न में रविवार को बारिश की 95 प्रतिशत संभावना जताई गई है। 25 मिली मीटर तक बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि बारिश की संभावना करीब 100 फीसदी है। गरज के साथ तेज बारिश की संभावना है। यही नहीं मैच के लिए ‘रिजर्व डे’ यानी सोमवार को भी 95 फीसदी बारिश की संभावना है। इस दिन 5 से 10 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है। फाइनल के लिए टूर्नामेंट का नियम है कि नॉकआउट चरण के मैच में परिणाम के लिए दोनों टीमों के कम से कम 10 ओवर खेलना जरूरी है।

बारिश के कारण दोनों दिन का खेल नहीं हो पाने की सूरत में इंग्लैंड और पाकिस्तान को ट्राफी को शेयर करना होगा। रिपोर्ट के अनुसार रविवार को ही पूरा मैच खेलने की कोशिश की जा रही है। परिणाम निकालने के लिए कम से कम ओवर का खेल न होने पर ही रिजर्व डे पर मैच होगा। इसका मतलब है कि रविवार को 10-10 ओवर का खेल हो गया तो रिजर्व डे पर मैच नहीं होगा। मैच रविवार को शुरू होने और पूरा नहीं हो पाने पर अगले दिन मैच वहीं से शुरू होगा जहां से रूका था। टॉस होने के बाद मैच लाइव माना जाएगा।

ऑस्ट्रेलियाई समय के अनुसार मैच शाम सात बजे शुरू होगा। रिजर्व डे पर यह स्थानीय समय के अनुसार दोपहर तीन बजे शुरू होगा। यदि मैच रविवार को शुरू होता है और ओवरों की कटौती होती है। लेकिन मौसम के कारण खेल शुरू नहीं हो पाता है तो रिजर्व डे पर 20 ओवर का मैच होगा। फाइनल के लिए रविवार को केवल 30 मिनट का अतिरिक्त समय आवंटित किया गया है। रिजर्व डे का उपयोग किया जाता है तो चार अतिरिक्त घंटे उपलब्ध होंगे। इसके बाद भी अगर दोनों टीमें 10-10 ओवर नहीं खेल पाती हैं तो इंग्लैंड और पाकिस्तान संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X