देश में श्री कृष्ण जन्माष्टमी भक्तिभाव से जारी, हैदराबाद में है ऐसी तैयारी

हैदराबाद: देश में श्री कृष्ण जन्माष्टमी भक्तिभाव से मनाया जा रहा है। मथुरा में भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में तेलंगाना में भी श्री कृष्णाष्टमी पारंपरिक उत्साह और भक्ति के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाने की तैयारियों के चलते शहर में उत्साह का माहौल है। पूरे शहर में तैयारियां जोरों पर हैं और घरों, मंदिरों और सड़कों पर आकर्षक सजावट की गई है। बाजारों में चहल-पहल है और लोग ताजे फूल, मिठाइयां और नए कपड़े खरीद रहे हैं।

सिकंदराबाद के प्रतिष्ठित इस्कॉन मंदिर सहित मंदिरों को फूल-मालाओं और रोशनी से सजाया गया है। कृष्णाष्टमी के जन्म के मध्यरात्रि उत्सव की तैयारी की गई है। बंजारा हिल्स स्थित हरे कृष्ण मंदिर में सुबह 8 बजे से रात 9 बजे के बीच दर्शन और झूलन का आयोजन किया गया, जिसके बाद महा अभिषेकम, आरती और झूलन का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें-

मंदिर में मंगलवार तक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की गई है। सोमवार को दर्शन और झूलन के बाद अभिषेकम का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को नंदोत्सवम और व्यास पूजा समारोह होगा, दोपहर में छप्पन भोग और राजभोग आरती होगी। इसी प्रकार के उत्सव नरसिंगी स्थित हरे कृष्ण हेरिटेज टॉवर और संगारेड्डी स्थित हरे कृष्ण सांस्कृतिक केंद्र में भी आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X