कोरोना से वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन, बेटी मल्लिका ने किया यह दर्द भरा पोस्ट

हैदराबाद : वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ (67) का शनिवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। कोरोना से संक्रमित होने के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल के आईसीयू में उनकी मौत हो गई। विनोद की मौत की खबर उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने कहा कि पिता का अंतिम संस्कार रविवार लोधी श्मशान वाटिका में किया जाएगा।

विनोद दुआ और उनकी पत्नी पद्मावती दुआ कोरोना की दूसरी लहर में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। लंबे समय से कोविड-19 से जूझ रही पद्मावती दुआ की इस साल जून में गुरुग्राम अस्पताल में भर्ती थी, का इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

मल्लिका दुआ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, “हमारे निडर और असाधारण पिता विनोद दुआ का निधन हो गया है। उन्होंने शानदार जिंदगी जी है। दिल्ली की एक शरणार्थी कॉलोनी में पले-बढ़े और 42 साल तक पत्रकारिता की दुनिया में नाम कमाया। उन्होंने हमेशा सच के लिए आवाजा उठाई। अब वह हमारी मां के साथ हैं। उनकी पत्नी चिन्ना स्वर्ग में हैं। जहां वे एकसाथ गाएंगे। खाना बनाएंगे और एक साथ यात्रा करेंगे।”

आपको बता दें कि विनोद दुआ मीडिया जगत में एक जाना पहचाना नाम है। उन्होंने दूरदर्शन, एनडीटीवी द वायर जैसे राष्ट्रीय मीडिया में काम किया। विनोद के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक छा गया है। विनोद के निधन पर अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X