एथलेटिक्स में भारत को मिला नया बाहुबली, जानें उसका नाम और बेस्ट थ्रो

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में सचिन यादव का दमदार प्रदर्शन
सचिन यादव ने नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम से भी दूर फेंका भाला

हैदराबाद : एथलेटिक्स में भारत को मिला एक और नया बाहुबली मिल गया है। उसका नाम सचिव यादव है। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में सचिन यादव चौथे स्थान पर रहे। सचिन यादव ने फाइनल में नीरज चोपड़ा और ओलंपिक मेडलिस्ट अरशद नदीम से भी दूर भाला फेंका। हालांकि, सचिन मेडल नहीं जीत पाए, लेकिन अब उन्हें भारत का नया बाहुबली कहा जा रहा है। सचिन का फाइनल में बेस्ट थ्रो 86.27 मीटर रहा। ये उनके करियर का पर्सनल बेस्ट थ्रो भी है, लेकिन मेडल नहीं जीत पाने से उन्हें निराशा जरूर हुई होगी।

सचिन ने 86.27 मीटर का थ्रो अपने पहले ही प्रयास में किया था। उनका दूसरा थ्रो फाउल रहा था। इसके बाद सचिन ने अपने तीसरे थ्रो में 85.71 मीटर की दूरी हासिल की। सचिन का चौथा प्रयास 84.90 मीटर का था। वहीं 5वें थ्रो में उन्होंने 85.96 मीटर थ्रो किया जबकि उनका आखिरी थ्रो 80.95 मीटर का रहा। ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में धूम मचाने वाले भारत के नए बाहुबली सचिन यादव।

सचिन यादव उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले हैं। सचिन ने इसी साल एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। सचिन पहली बार तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने 73वीं ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने 84.21 मीटर का दूर भाला फेंका था। ये उनका पर्सनल बेस्ट था। सचिन यादव ने इस चैंपियनशिप में 30 साल पुराने रिकॉर्ड तोड़ा था। सचिन से पहले इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप में यह रिकॉर्ड सतबीर सिंह के नाम था, जिन्होंने 1994 में 79.88 मीटर दूर भाला फेंका था। हालांकि, सचिन ने अब वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में अपने पर्सनल बेस्ट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

Also Read-

सचिन यादव उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत हैं। पुलिस में काम करते हुए सचिन ने कई बड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है। सचिन यादव नीरज चोपड़ा की तरह 90 मीटर की दूसरी हासिल करना चाहते हैं। हालांकि, वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में वह 90 मीटर की दूरी तो हासिल नहीं कर पाए, लेकिन उन्हें अब नीरज की तरह ही बाहुबली कहा जाने लगा है।

वहीं भारत के स्टार नीरज चोपड़ा की बात करें तो वह फाइनल में 8वें स्थान पर रहे। उनका बेस्ट थ्रो 84.03 मीटर का रहा। नीरज 5 प्रयास के बाद ही मेडल की रेस से बाहर हो गए। नीरज ने अपने पहले प्रयास में 83.65 मीटर दूर भाला फेंका। उनका दूसरा प्रयास 84.03 मीटर रहा, तीसरे प्रयास में नीरज फाउल कर बैठे, जबकि चौथे प्रयास में उन्होंने 82.86 मीटर की दूरी हासिल की। नीरज ने पांचवें प्रयास में फाउल कर दिया। वहीं अरशद नदीम की बात करें तो उन्होंने सिर्फ चार थ्रो किए उनका पहला थ्रो 82.73 मीटर और दूसरा थ्रो 82.75 मीटर का रहा। इसके अलावा उन्होंने 2 प्रयास में फाउल कर दिया। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X