दर्दनाक : ड्रेनेज का काम करते समय गिरा मिट्टी का टीला, दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

हैदराबाद : रंगारेड्डी जिले के शादनगर में दर्दनाक घटना घटी है। चाटानपल्ली गेट के पास अंडरग्राउंड ड्रेनेज का काम करते समय मिट्टी के टीले गिरने के कारण दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य को गंभीर चोटें आई हैं। घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया है।

मृतकों की पहचान फारूक नगर मंडल उप्परीगड्डा तांडा निवासी श्रीनु और कृष्णय्या के रूप में की गई हैं। नवनिर्मित भूमिगत जल निकासी नहर की 20 फीट गहरी खुदाई के दौरान यह हादसा हुआ है।

हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और आंदोलन पर उतर आये। उन्होंने मृतक के परिजनों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। पुलिस ने आंदोलनाकारियों को आवश्यक मदद का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि ऐहतियात बरते बिना काम करने वाले ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

पुलिस के आश्वासन के बाद मृतकों के परिजनों ने अपना आंदोलन वापस लिया। इससे पहले हैदराबाद में भी इसी तरह ड्रेनेज के काम के दौरान दो लोगों की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X