राजभाषा विभाग गृह मंत्रालय के संयुक्त निदेशक राजेश कुमार श्रीवास्तव का हैदराबाद आगमन पर गर्म जोश के साथ स्वागत और सम्मान

हैदराबाद : आर्य कन्या विद्यालय शिक्षण संस्थान, हिन्दी प्रचार सभा, वीणा वादिनी साहित्य समिति एवं स्वतंत्रता सेनानी पण्डित गंगाराम स्मारक मंच के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय के सभागार में राजभाषा विभाग, केन्द्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त निदेशक राजेश श्रीवास्तव के आगामन पर गर्म जोश के साथ स्वागत और सम्मान किया गया। मिलिंद प्रकाशक प्रमुख श्रुतिकांत भारती ने सभा में उपस्थित सभी का परिचय श्रीमती एवं राजेश कुमार श्रीवास्तव से करवाया।

सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने अपनी अपनी संस्था का कार्य विवरण प्रस्तुत किया। डॉ प्रताप रुद्र, अध्यक्ष ने आर्य कन्या विद्यालय का परिचय दिया। भक्त राम अध्यक्ष ने स्वतंत्रता सेनानी पं गंगाराम स्मारक मंच के स्थापना होने से लेकर पिछले 4 सालों का परिचय दिया। श्रीमती सुधा ठाकुर ने वीणा वादिनी साहित्यिक समिति के विषय में बताया और श्रुतिकांत भारती ने हिंदी प्रचार सभा का विवरण प्रस्तुत किया।

श्रीमती एवं राजेश कुमार श्रीवास्तव को आर्य कन्या विद्यालय की ओर से प्रदीप जाजू और श्रीमती उमा तिवारी ने दोनों को मोतियों की माला से सम्मानित किया। स्वतंत्रता सेनानी पं गंगाराम स्मारक मंच की ओर से भक्त राम और श्रीमाली पद्मा ने मुख्य अतिथियों का स्वागत मेडल पहनाकर किया। वीणा वादिनी साहित्यिक समिति से श्रीमती सुधा ठाकुर और श्रीमती प्रेमा ‌ने दोनों अतिथियों को मोमेंटो प्रदान किया। श्रुतिकांत भारती ने हिन्दी प्रचार सभा से दोनों अतिथियों का स्वागत शाल और मोतियों की माला से किया।

यह भी पढ़ें-

यूको बैंक से हिंदी अधिकारी देवकांत पवार ने शाल, माला और फूलों से बुके देकर स्वागत किया। सत्यनारायण शर्मा, श्रीमती निलम शिवानी, श्रीमती ममता जैन, दिनेश सिंह, सेवानिवृत्त हिन्दी अधिकारी ने विशेष रूप से सम्मिलित होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, हिन्दी प्रचार सभा से श्रीमती माया पांडेय, श्रीमती अरूणा, शिवलिंगम गौड, वेंकटेश्वर, भानुदास, नरसिंह एवं तेलंगाना हिन्दी प्रचार सभा से सरिता स्वागत किया।

राजेश कुमार श्रीवास्तव ने दक्षिण भारत में हिन्दी के विकास के कार्यों को जाना और प्रसन्नता व्यक्त की। पिछले 12 वर्षों से हिन्दी की प्रगति के लिए गृह मंत्रालय के कार्य में हो रही जानकारी साझा की और आगे आने वाले बदलाव के बारे में भी सूचित किया। कार्यक्रम का संचालन श्रुतिकान्त भारती ने किया। राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन हुआ। इसके बाद प्रीतिभोज हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X