चुनाव आयोग के नोटिस पर विधायक राजा सिंह की प्रतिक्रिया, बोले- “मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा”

हैदराबाद: बीजेपी के गोशामहल विधायक राजा सिंह ने बताया कि उन्हें चुनाव आयोग से नोटिस मिला है। साथ ही कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर कुछ भी गलत बात नहीं की है। राजा सिंह ने बुधवार को चुनाव आयोग के नोटिस पर प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के शासनकाल की घटनाओं का मैंने जिक्र किया है। यूपी में एक जमाने के गुंडाराज के बारे में बात की है।

राजा सिंह ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने हिंदू किसानों की जमीनें हथियाने और उनसे पैसे मांगने वाले गुंडाराज पर अंकुश लगाया है। विधायक ने कहा कि योगी फिर से सीएम बनने के लिए राजस्थान के उज्जैन मंदिर में यज्ञ करने जा रहे हैं। आने के बाद चुनाव आयोग के नोटिस दिया जाएगा।

संबंधित खबर :

Big News: मुश्किल में पड़ गये विधायक टी राजा सिंह, चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस, मांगा 24 घंटे में जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X