प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साउथ अफ्रीका रवाना, जी-20 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

हैदराबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज साउथ अफ्रीका के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना हुए हैं। इस दौरान वह जोहान्सबर्ग में जी-20 समिट में शामिल होंगे। यह एक खास समिट है क्योंकि पहली बार अफ्रीका इसकी अध्यक्षता कर रहा है। इस समिट में कई ग्लोबल मुद्दों पर चर्चा होगी। समिट के दौरान पीएम की मुलाकात दुनिया के कई नेताओं से होगी। पीएम मोदी ने यात्रा के लिए रवाना होने से पहले एक बयान में कहा, “मैं शिखर सम्मेलन में भारत का दृष्टिकोण प्रस्तुत करूंगा, जो हमारे ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ और ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ के आदर्शों के अनुरूप है।”

पीएम नरेंद्र मोदी 21 से 23 नवंबर तक रिपब्लिक ऑफ़ साउथ अफ्रीका के दौरे पर रवाना हुए हैं। वह साउथ अफ्रीका के सिरिल रामफोसा के बुलावे पर, जोहान्सबर्ग में साउथ अफ्रीका की प्रेसीडेंसी में हो रहे 20वें जी-20 लीडर्स समिट में शामिल होंगे। यह एक खास समिट होगा क्योंकि यह अफ्रीका में होने वाला पहला जी-20 समिट होगा। 2023 में जी-20 की भारत की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकन यूनियन जी-20 का मेंबर बन गया था। विदेश मंत्रालय ने कहा,”जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन से इतर, प्रधानमंत्री जोहानिसबर्ग में मौजूद कुछ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में आयोजित भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) नेताओं की बैठक में भी भाग लेंगे।”

Also Read-

यह समिट खास ग्लोबल मुद्दों पर चर्चा करने का एक मौका होगा। इस साल के जी-20 की थीम ‘एकजुटता, समानता और स्थिरता’ रही है। इसके ज़रिए साउथ अफ्रीका ने नई दिल्ली, भारत और रियो डी जेनेरियो, ब्राज़ील में हुए पिछले समिट्स के नतीजों को आगे बढ़ाया है। पीएम मोदी समिट में ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ और ‘एक धरती, एक परिवार और एक भविष्य’ के हमारे विज़न के हिसाब से भारत का नज़रिया पेश करेंगे। इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि जोहान्सबर्ग में बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं की दो दिन की मीटिंग में कोई भी अमेरिकी अधिकारी शामिल नहीं होगा। हालांकि अमेरिकी सरकार की तरफ से मल्टीलेटरल मीटिंग छोड़ने के लिए कोई खास कारण नहीं बताए हैं।

PM Modi Embarks on 3-Day Visit to South Africa

Prime Minister Narendra Modi has left for a three-day visit to South Africa, where he will attend the G-20 Summit in Johannesburg. This is a significant summit, as Africa is hosting it for the first time.

Key Highlights-

G-20 Summit: PM Modi will present India’s perspective, aligning with the ideals of “Vasudhaiva Kutumbakam” and “One Earth, One Family, One Future”.

  • Meetings with World Leaders: PM Modi will meet several global leaders, including those from African countries, on the sidelines of the summit.
  • IBSA Meeting: PM Modi will participate in the India-Brazil-South Africa (IBSA) leaders’ meeting, hosted by South Africa.

Significance of the Visit

The summit is expected to discuss several global issues, and PM Modi’s visit is seen as an opportunity to strengthen India’s relations with African countries. The African Union became a member of the G-20 during India’s presidency in 2023.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X