हैदराबाद: तेलंगाना के मेदक जिला पुलिस विभाग में सर्वश्रेष्ठ सेवा देने वाले पुलिसकर्मियों को सात पदक प्राप्त हुए हैं। जिला पुलिस अधिक्षक रोहिणी प्रियदर्शिनी ने बुधवार को मेदक जिला पुलिस मुख्यालय में पुलिस विभाग में उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए जिला पुलिसकर्मियों को सात पदक प्रदान किए।
इसी के अंतर्गत तेलंगाना पुलिस उत्तम सेवा योजना के लिए मोहम्मद गौस, पुलिस चिलिपिचेड के एसएसआई और तेलंगाना राज्य पुलिस सेवा मेडल मोहम्मद सिद्दुद्दीन, एआरएचसीएस-23, मेदक, एम. रवि, एचसी-352, रेगोड पीएस, मेदक, टी इमैनुएल, एचसी-587, पीसीआर, मेदक, पी. कनकैया, एचसी-1494, रामायमपेट पीएस, मेदक, ई. सुधाकर, एआरएचसी-514, मेदक, सैयद सिकंदर, एचसी 20, अल्लादुर्ग पीएस, मेदक का चयन किया गया है। इसी क्रम में प्रियदर्शिनी ने पुलिस विभाग में विशिष्ट सेवाएँ प्रदान करने के लिए राज्य पुलिस विभाग का नाम करने के लिए स्टाफ को बधाई दी।
