हैदराबाद: ललित कला फाउंडेशन (ठाणे, महाराष्ट्र) की ओर से मराठी और हिंदी भाषा में कविता व ग़ज़ल लेखन में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रही साहित्यकार सूरज कुमारी गोस्वामी को इस वर्ष का ‘ललित कला साहित्य पालवी पुरस्कार’ प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार 3 मई को आयोजित विशेष साहित्य सम्मेलन में सूरज कुमारी प्रदान किया जाएगा।
यह जानकारी ललित कला फाउंडेशन ठाणे के अध्यक्ष दिलीप कारखानीस और कार्याध्यक्ष श्री सोमिनाथ दादाराव पाटील (सोनवणे सारोळेकर) ने दी। आयोजकों ने यह भी बताया कि इस उपलक्ष्य में 4 मई को आयोजित ‘महिला कवि सम्मेलन’ की अध्यक्षता की जिम्मेदारी भी कुमारी गोस्वामी को सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि उनकी अध्यक्षता में यह कार्यक्रम और भी प्रेरणादायक तथा प्रभावशाली साबित होगी।
यह भी पढ़ें-
गौरतलब है कि हैदराबाद निवासी सूरज कुमारी गोस्वामी मराठी और हिंदी भाषा की संवेदनशील और ग़ज़ल परंपरा को महाराष्ट्र के बाहर रहते हुए भी पूरी निष्ठा और लगन से आगे बढ़ा रही हैं। उनके लेखन में सामाजिक विचार, भावनात्मक गहराई और साहित्यिक सौंदर्य का सुंदर संगम देखने को मिल रहा है।
